उद्यान का होने जा रहा है उद्धार

ठाणे | ठाणे शहर के विधायक संजय केलकर ने बालकुम के  रेवाले तालाब के साथ ही ढोकाली मनोरमा नगर स्थित नाना नानी पार्क और उद्यान का निरीक्षण किया , स्थानीय नागरिकों की मांग थी कि तालाब को प्रदूषण मुक्त करने के साथ ही नाना नानी पार्क के उद्यान का सुशोभीकरण किया जाए , इसके साथ ही बालकुम के रेवाले तालाब के  सुशोभीकरण करने की आवश्यकता है साथ ही तालाब प्रदूषण की समस्या से भी ग्रस्त है दोनों ही स्थानों का दौरा विधायक केलकर ने किया , विधायक केलकर ने जब दोनों स्थानों का निरीक्षण किया तो उस दौरान मजीवाड़ा मानपाडा प्रभाग समिति के सहायक आयुक्त वझरे भी उपस्थित थे , इसके साथ ही रेवाले तालाब के प्रदूषण की समस्या से मनपा के प्रदूषण नियंत्रण विभाग की प्रधान मैडम को अवगत कराया गया है |

केलकर ने बताया कि रेवाले तालाब की स्वच्छता का काम 2 दिनों में शुरू कर दिया जाएगा , इसके साथ ही नाना नानी पार्क उद्यान का भी कायाकल्प होगा और जब विधायक केलकर पहुंचे तो इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारी रविराज रेड्डी उपाध्यक्ष ( SC ठाणे शहर) , एडवोकेट हेमंत म्हात्रे (अध्यक्ष माजिवडा मानपाडा मंडळ) दत्ता घाडगे (चिटणीस ठाणे शहर) नयना भोईर , (अध्यक्ष ओबीसी ठाणे जिला) निलेश पाटील , ( सचिव ठाणे शहर जिला) मत्स्यगंधा पवार , (सचिव ठाणे शहर जिला) , जितू मढवी (महासचिव माजिवडा मानपाडा मंडळ) , अमित पाटील (अध्यक्ष ओबीसी युवा मोर्चा ठाणे शहर जिल्हा) , चंद्रमा चव्हाण (सचिव उत्तर भारतीय आघाडी) , तन्मय भोईर (अध्यक्ष युवा मोर्चा माजिवडा मानपाडा मंडळ) राधा शर्मा (अध्यक्ष महिला मोर्चा ठाणे शहर ) , सुनीता पवार (अध्यक्ष महिला मोर्चा माजिवडा मानपाडा मंडळ) , महेश ताजनणे  (उपाध्यक्ष युवा मोर्चा ठाणे शहर) , स्नेहा अंकुश पाटील (पूर्व नगरसेविका ठो.मा.प ) ,  सचिन शिनगारे (सह सचिव माजिवडा मानपाडा मंडळ) , अर्पणा ताजणे (उपाध्यक्ष महिला मोर्चा ठाणे जिला) ,  विना लाड (उपाध्यक्ष महिला मोर्चा ठाणे शहर जिला) , नाना गांझरे माजिवडा भाजप कार्यकर्ता व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *