घरेलू कामगार महिलाओं को साडी और सन्मानपत्र का वितरण

ठाणे | ठाणे के चिराग नगर में भाजपा द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में घरेलू कामगार महिलाओं को साड़ी वितरण करने के साथ ही उन्हें सम्मान पत्र भी दिए गए , इस कार्यक्रम का आयोजन भाजपा कार्यकारिणी सदस्य राम किसन जैस्वार ने किया था , घरेलू कामगार महिलाओं को साड़ी वितरण करने के साथ ही उन्हें कल्याण मंडल के अंतर्गत उनके शुल्क भरकर उन्हें प्रमाण पत्र भी दिया गया , जैसवार ने 130 महिलाओं को संगठित कर उनका पंजीकरण करवाकर उन्हें प्रमाण पत्र दिया |

घरेलू कामगार महिलाओं ने जैस्वार  के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया जबकि इस अवसर पर भाजपा विधायक संजय केलकर , विधायक और भाजपा के ठाणे शहर अध्यक्ष निरंजन डावखरे के साथ ही राज्य सभा सदस्य शंभुनाथ फुणडीयाजी , भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष सारंग मेढेकर , युवा मोर्चा अध्यक्ष विक्रम भोईर , अनुससूचित जाती मोर्चा अध्यक्ष विरसिंग पारचा , युवा मोर्चा महासचिव अक्षय तिवरामकर , स्वप्नाली साळवी , सचिन मोरे , दिनेश दाभोलकर , पराग नार्वेकर , गोविंद बनये , सिद्धांत पारछा व अन्य कार्यकर्ता वह पदाधिकारी भी उपस्थित थे , इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए केलकर और डावखरे ने कहा कि जैस्वार की यह पहल सराहनीय है इन घरेलू कामगार महिलाओं के कल्याण मंडल के अंतर्गत पंजीकरण हो जाने के बाद उन्हें सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ निश्चित तौर पर मिलेगा जबकि महिला कामगारों ने भाजपा के इस योगदान के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *