ठाणे के कांग्रेसी नेताओं की शुभकामनाएं

ठाणे | होने जा रहे राज्यसभा के उपचुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से रजनीताई पाटील को उम्मीदवारी दी गई है इस उम्मीदवारी से कांग्रेसी खेमे में खुशी की लहर देखी जा रही है ठाणे शहर के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी पाटिल को शुभकामनाएं दे रहे हैं इसी क्रम में ठाणे जिला के वरिष्ठ कामगार नेता मोहन तिवारी और ठाणे शहर कांग्रेस अनुसूचित विभाग के शहर जिला अध्यक्ष विश्वनाथ किरकिरे ने उन्हें बधाई दी साथ ही कहा कि आम जनता का विश्वास भी उनके साथ हैं |

ईश्वर उनकी जीत इस उपचुनाव में पक्की करें , यही कांग्रेसी पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं की अपेक्षा है रजनीताई पाटिल ने दोनों कांग्रेसी नेताओं मोहन तिवारी और विश्वनाथ किरकिरे के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जन शुभकामनाएं उनकी जीत का असली हथियार बनेगा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *