प्रतिभावान पीढ़ी तैयार करने की क्षमता रखती है महिला शक्ति

ठाणे | महिलाओं में प्रतिभावान पीढ़ी तैयार करने की क्षमता होती है ऐसे उद्गार व्यक्त करते हुए भाजपा विधायक संजय केलकर ने कहा कि हर स्तर पर मातृशक्ति का सम्मान किया जाना चाहिए और वे ठाणे के कोपरी में भाजपा स्लम सेल के अध्यक्ष कृष्णा भुजबल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे , इस कार्यक्रम का आयोजन महिला शक्ति के सम्मान के लिए किया गया तथा नवरात्रोत्सव के निमित्त ठाणे शहर के महिला शक्तियों के सम्मान के लिए भाजपा स्लम सेल की ओर से महिला शक्ति सम्मान कार्यक्रम का आयोजन अध्यक्ष कृष्णा भुजबल द्वारा किया गया , इस कार्यक्रम में शहर की अनेक प्रतिभावान और कर्म शील महिलाओं का सम्मान किया गया , इसके साथ ही कोरोना काल में आम नागरिकों की सेवा करने वाली महिला शक्ति का भी सम्मान हुआ वही इसी अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए भाजपा के ठाणे शहर जिला अध्यक्ष और विधायक निरंजन डावखरे ने कहा कि कृष्णा भुजबल द्वारा आयोजित महिला शक्ति सम्मान कार्यक्रम महान सामाजिक संदेश देने में सफल रहा है ऐसी महिलाएं जिन्होंने समाज को एक नई दिशा और धारा दी है उसका सम्मान आत्म गौरव का विषय है |

आपको बता दे कि डावखरे ने इस पहल की सराहना की , ठाणे शहर में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली महिला शक्ति के सम्मान कार्यक्रम का आयोजन ठाणे पूर्व के सर्व सेवा समिति हॉल में किया गया , इस कार्यक्रम में केलकर और डावखरे के साथ ही भाजपा महिला नेता वीना भाटिया , प्रदेश सचिव संदीप लेले , नगरसेवक भरत चव्हाण , भाजयुमो अध्यक्ष सारंग मेढेकर , ओबीसी सेल अध्यक्ष सचिन केदारी , मच्छिमार सेल अध्यक्ष अमरीश ठाणेकर , राजेश गाडे , सचिन कुटे , विद्या कदम , उषा पाटील , सिद्धेश पिंगुळकर आदि भी उपस्थित थे , सम्मानित महिला शक्तियों में यशस्वी उद्योगिनी जया ज्ञानेश्वर झाडे , वरिष्ठ पोलीस अधिकारी ममता डिसोझा , चार्टड अकौंटंट कु. सोनाली दळवी , मृणाली खेडकर , महिला किर्तनकार हभप , अर्चनाताई आडके , कशिष अशोक जग्यासी , पत्रकार प्रज्ञा म्हात्रे , संध्या उदय सावंत , मुख्याध्यापिका वनिता जेठरा और कुमारी गौरी सोनवणे आदि नवदुर्गा का सत्कार मान्यवरों के हाथों किया गया , उपरोक्त जानकारी देते हुए भाजपा स्लम सेल के जिला अध्यक्ष और कार्यक्रम के आयोजक कृष्णा भुजबल ने कहा कि इन महिला शक्तियों का सम्मान नवदुर्गा पुरस्कार देकर किया गया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *