अंतर्राष्ट्रीय काव्यसृजन महिला मंच की काव्यगोष्ठी सम्पन्न 

मुंबई |        अन्तर्राष्ट्रीय संस्था काव्यसृजन महिला मंच महाराष्ट्र इकाई की काव्यगोष्ठी सौ. ऊषा शर्मा की अध्यक्षता व डॉ. वर्षा सिंह के संचालन में देश की जानी मानी कवयित्रियों की उपस्थिति में सम्पन्न संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्षा सौ. डॉ. संगीता शर्मा की उपस्थिति आयोजन में उर्जा प्रदान कर रही थी , मुख्य अतिथि डॉ. वर्षा महेश की उपस्थिति आयोजन में चार चाँद लगा रही थी , डॉ. वर्षा महेश ने ही सरस्वती वंदना से आयोजन की शुरुआत की , इसके बाद तो कवयित्रियों ने वो जलवा बिखेरा कि लोग झूम उठे , कल्याण से डॉ. शिखा महेश्वरी तो दिल्ली से डॉ. संगीता शर्मा अधिकारी नवी मुम्बई से डॉ. वर्षा महेश , मीरा रोड ठाणे से डॉ. वर्षा सिंह , मुम्बई से संगीता पाण्डेय , नालासोपारा वसई से इंदू भोलानाथ मिश्रा , सुमन तिवारी ने सबको अपनी रचनाओं से भावविभोर कर दियासंस्था के संस्थापक पं. शिवप्रकाश जौनपुरी के मार्गदर्शन में एक सुन्दर काव्यमयी शाम का समापन सुमन तिवारी ने सबका आभार ज्ञापित कर किया , मुख्य अतिथि डॉ. वर्षा महेश ने आयोजन और आयोजक मंडल की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए हिंदी के उत्थान के लिए संस्था के काम की सराहना की , अपने अध्यक्षीय भाषण में सौ. ऊषा शर्मा ने संचालन से लेकर सभी रचनाकारों की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए इस तरह के आयोजन सतत होते रहें इस पर बल दिया और महाराष्ट्र इकाई के सभी पदाधिकारियों की सराहना की व लोगों के अनुरोध पर अपनी रचना प्रस्तुत कर आनंदित कर दिया , इकाई की अध्यक्षा सौ. इंदू भोलानाथ ने भी सभी का अभिनंदन करते हुए सदैव सहयोग बनाये रखने की अपील भी की         |