अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव में विनय शर्मा “दीप” हुए सम्मानित

मुंबई   ।   अखिल भारतीय अग्निशिखा मंच के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी साहित्य महोत्सव दिनांक 24/25 दिसम्बर 2019 को मारवाडी फतेहपुरिया पंचायती वाडी सभागृह,दूसरी पांजरपोल लेन,सी पी टैंक मुंबई-4 में आयोजित की गयी थी , उक्त महोत्सव दो दिवसीय था,जिसमें संपूर्ण भारत के 22 राज्यों से साहित्यकार उपस्थित थे , दूसरे दिन कवि सम्मेलन का सूत्र-संचालन कवि,गीतकार विनय शर्मा “दीप” ने लगभग 40 कवियों को अपने छंद,सवैया के शब्दों से बेहतरीन संचालन करते हुए कवियों को संबोधित कर बेहतरीन आवाज में साहित्यकारों को पढने का अवसर दिया और अंत में दीप जी ने नववर्ष के आगमन पर,शुभघडी के स्वागत में सुन्दर सवैया सुनाकर लोगों के हृदय को झंकृत कर मंत्रमुग्ध कर दिया ।

विनय शर्मा दीप को हिन्दी,अवधी में रचना करने व साहित्य की अनवरत सेवाभाव को देखते हुए अखिल भारतीय अग्निशिखा मंच की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती अलका पाण्डेय के सानिध्य में,समारोह अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह अरोरा,मुख्य अतिथि संजय मालवी (इंदौर साहित्यकार), विशेष अतिथि एडवोकेट रेखा किंगर रोशनी (गज़लकार- मुंबई),अनीता झा(रायपुर- कवियत्री),अन्नपूर्णा वाचपेई (कानपुर-गीतकार) के हाथों अंगवस्त्र,प्रशस्ति-पत्र,मोमेंटो, अग्निशिखा साझा संकलन देते हुए “अग्निशिखा साहित्य गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया ।

दीप जी के उक्त सम्मान पाने पर एडवोकेट अनिल शर्मा,सूर्यप्रकाश शर्मा,रविन्द्र शर्मा दीप,अश्विनी कुमार यादव,कमलेश यादव,आर पी सिंह रघुवंशी,मुन्ना यादव मयंक,संजय द्विवेदी,कमलेश पांडे तरूण,रामस्वरूप साहू,उमेश मिश्रा,रामजीत गुप्ता,त्रिलोचन सिंह अरोरा,कुलदीप सिंह दीप,शारदा प्रसाद दुबे,अनिल कुमार राही,वंदना श्रीवास्तव,
भुवनेन्द्र सिंह विष्ट,टी आर खुराना,अंजनी कुमार द्विवेदी,राजीव मिश्रा,आर जे आरती साइया हिरांशी,शिल्पा सोनटक्के,आभा दवे,मंजू सराठे,प्रभा सागर शर्मा,पूनम खत्री,चंद्रवीर यादव,शिवप्रकाश जौनपुरी, जवाहर लाल निर्झर, उमाकांत वर्मा,प्रदीप कुमार शर्मा,रचित शर्मा,प्रवीण शर्मा,सचित शर्मा, सात्विक शर्मा,रविन्द्र नाथ शर्मा,राजेन्द्र प्रसाद ठाकुर,संतोष शर्मा, अमरनाथ शर्मा,डाॅक्टर विनोद शर्मा,हरिकेश शर्मा नंदवंशी, कन्हैयालाल शर्मा,हरिशंकर शर्मा,
उन्मेश कामतेकर,प्रवीण कदम,शैलेन्द्र खानविलकर,विजय दाभोलकर, भालचंद्र वाणी,संदीप भरणकर,संजय बने,विजय उपाध्यक्ष,मनोज त्रिपाठी,रविन्द्र पगारे,किरण भेरे,विनय तिवारी,डी के जाधव,आनंदा सेट्टी,दयाराम यादव,विवेक माधव,शारदा प्रसाद यादव के साथ सभी साहित्यकारों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है ।