अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के जिला सचिव बने रामेश्वर त्रिपाठी

महाराजगंज | अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन ( नई दिल्ली ) पूरे भारतवर्ष में सबसे आगे व सबसे सक्रिय संगठन है यह संगठन भारतवर्ष के हर एक राज्य व जिले में लोगो के बीच मे चर्चा का विषय बना हुआ है आज इसी क्रम में अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश यादव और अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के जिला महाराजगंज के जिलाध्यक्ष तबारक अली के नेतृत्व में अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के जिला सचिव जनपद महाराजगंज के जिला सचिव रामेश्वर त्रिपाठी को बना कर संगठन के दायित्वों को सौंपा , वही नव निर्वाचित जिला सचिव रामेश्वर त्रिपाठी ने संगठन के कार्यो को बख़ूबी निर्वहन करने का भरोसा भी दिया तथा शपथ लिया कि हम संगठन के कार्यो को तन , मन , धन व संबैधानिक नियमो का पालन करते हुए निर्वहन करूँगा |

इस दौरान पार्टी से अपेक्षा की गयीं कि यह संगठन केवल जनपद महराजगंज में नही बल्कि पूरे भारत मे समाज मे व्याप्त भ्रष्टाचार, उत्पीड़न, शोषण, भय, आतंकवाद, व मानवाधिकार हनन घटनाओं पे हमारी कड़ी नजर रहेगा और शासन प्रशासन को घटनाओ से अवगत कराते हुए उनके सहयोग से पीड़ित ब्यक्तिओ को जनहित व न्याय दिलाने का कार्य करूँगा l रामेश्वर त्रिपाठी
ने एक बात और कहा कि अगर महराजगंज जनपद में किसी का मानवाधिकार का हनन हो रहा है तो मैं बेख़ौफ़ होकर न्याय दिलवाने का काम करूंगा और हमको कभी यह जानकारी मिली कि जनपद महराजगंज में सरकारी काम काज में पुलिस प्रशासन व अधिकारी ग़रीबो से रिस्वत व किसी कार्य के लिए परेशांन कर रहे है तो उन सब के खिलाफ बेख़ौफ़ होकर कार्यवाही करवाने का प्रयास करूंगा l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *