अपने आदर्शों के लिए सदैव प्रेरणाश्रोत बने रहेंगे के बी सहाय :- राजीव रंजन 

पटना |        बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और स्वतंत्रता सेनानी कृष्ण बल्लभ सहाय और (के.बी. सहाय) कायस्थ संसद ने धूमधाम के साथ मनायी , कायस्थ संसद के सौजन्य से पूर्व मुख्यमंत्री (के.बी. सहाय) की जयंती नागेश्वर कॉलोनी में मनाई गयी , समारोह की अध्यक्षता जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने की , कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्वलन के साथ की गयी , इसके बाद स्व. सहाय के तैलचित्र पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी , इस अवसर पर जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन ने के.बी. सहाय को बिहार का लौहपुरूष बताते हुये कहा कि स्व. सहाय समाज के धरोहर थे , उन्होंने समाज के साथ बिहार की प्रगति में उनकी बड़ी भूमिका रही थी। उन्होंने कहा कि स्व. केबी सहाय की जमींदारी प्रथा उन्मूलन एवं भूमि सुधार कार्यक्रम को लागू करने में बड़ी भूमिका थी। उन्होंने दलितों, पिछड़ों एवं अल्पसंख्यकों के उत्थान के लिए कई कार्यक्रम को लागू किया।

श्री रंजन ने कहा कि वह विलक्षण प्रतिभा के धनी तथा दूरदर्शी नेता थे। देश के स्वतंत्रता संग्राम में कृष्ण वल्लभ सहाय ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। बिहार और अब के झारखंड में उद्योग को बढ़ावा देने का श्रेय केबी सहाय को जाता है। वह अपने आदर्शों के लिए सदैव प्रेरणाश्रोत बने रहेंगे। इस अवसर पर श्रीमती रागिनी रंजन, सैयद सबीउद्दीन अहमद, राजेंद्र यादव, प्रेम कुमार, रवि सिन्हा, बलिराम जी, भुट्टो खान, रीतेश कुमार बबलू , वरुण कुमार, नागेंद्र गिरि, अनिल किशोर झा, एजाज अहमद, शोभा देवी, खुशबू कुमारी, प्रसून श्रीवास्तव समेत कई अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।