अवैध निर्माणों को लेकर सत्ताधारी दल उदासीन

ठाणे | महाराष्ट्र के सी.एम. उद्धव ठाकरे ने ठाणे मनपा की महिला अधिकारी पर हुए प्राणघातक हमले के बाद ठाणे महानगरपालिका आयुक्त डॉ. विपिन शर्मा और महापौर नरेश म्हसके से दूरभाष पर संपर्क साधे , इसके साथ ही सी.एम. ठाकरे ने निर्देश दिया कि ठाणे शहर में अवैध निर्माणों पर कारवाई की जाए , इस संदर्भ में ठाणे कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत चव्हाण ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ठाणे मनपा में सत्तासीन शिवसेना और ठाणे मनपा प्रशासन पर आरोप लगाया है कि वह अवैध निर्माण को लेकर पूरी तरह से उदासीन है आज उसी का परिणाम है कि अवैध निर्माणों के खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं की जा रही है |

विक्रम चव्हाण का आरोप है कि सी.एम. ठाकरे के आदेश और निर्देश को ठाणे शहर के संदर्भ में अहमियत ही नहीं दी जा रही है आज उसी का परिणाम है कि अवैध निर्माणों को लेकर ठाणे मनपा प्रशासन किसी भी तरह की गंभीरता नहीं दिखा रहा है यह शहर के लिए चिंता का विषय है चव्हाण का कहना है कि राज्य के सी.एम. उद्धव ठाकरे ने ठाणे मनपा प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिया है कि वे अवैध निर्माणों के प्रति अपनी कठोर नीति जारी रखें लेकिन वैसा नहीं हो पा रहा है जिस कारण ठाणे शहर में अवैध निर्माणों पर किसी भी तरह की रोक नहीं लग पा रही है यह चिंता का विषय है तथा कांग्रेस शहर अध्यक्ष विक्रांत चव्हाण का कहना है कि कॉन्ग्रेस लगातार अवैध निर्माणों के खिलाफ विरोध आंदोलन कर रही है इतना ही नहीं आमरण अनशन भी किए गए , ठाणे मनपा प्रशासन के साथ लगातार पत्राचार भी हुए लेकिन अवैध निर्माण के खिलाफ अपेक्षित कार्रवाई अभी तक नहीं हो पा रही है कार्रवाई में देरी कई तरह की आशंकाओं को जन्म दे रहा है चव्हाण का कहना है कि दिवा , मुंब्रा , कलवा और ठाणे शहर के कई भागों में अवैध निर्माण तेज गति से चल रहा है बड़े चेहरों को अभय दान दिया जा रहा है छिटपुट कार्रवाई कर प्रशासनिक औपचारिकता पूरी की जा रही है चव्हाण ने ठाणे मनपा प्रशासन से एक बार फिर आग्रह किया है कि वे राज्य के सी.एम. उद्धव ठाकरे के आदेश और निर्देश पर अमल करते हुए अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई तेज करें , नहीं तो आने वाले समय में एक बार फिर कांग्रेस अवैध निर्माण को लेकर सड़कों पर उतरने के लिए बाध्य होगी ऐसी चेतावनी कांग्रेस शहर अध्यक्ष विक्रांत चव्हाण ने दी है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *