उत्तरभारतीय समाज ने दी गणराया को विदाई

ठाणे | उत्तर भारतीय समाज द्वारा इस बार भी दिवा में उत्साह के साथ गणेश उत्सव का आयोजन किया गया , उत्तर भारतीय मंडल द्वारा स्थापित गणपति देव गणेशोत्सव के दौरान चर्चा में बनी रहे और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए आखिरकार गणराया को उत्तर भारतीय भक्तों ने अपनी विदाई दी इन बातों की जानकारी देते हुए उत्तर भारतीय मंडल के अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने बताया कि गणराया के विसर्जन की पूर्व संध्या पर धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करने के साथ ही महा भंडारे का भी आयोजन किया गया था , जिसका लाभ गणेश भक्तों ने लिया तथा मंडल द्वारा थाने के पूर्व उपमहापौर रमाकांत माधवी के मार्गदर्शन गणेशोत्सव का आयोजन किया गया था , आखिरकार गणराया का भक्तों ने श्रद्धा के साथ विसर्जन कर अगले वर्ष जल्द आने की विनती की एवं इन बातों की जानकारी देते हुए मंडल अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि उत्तर भारतीय मंडल द्वारा आयोजित गणेश उत्सव को सफल बनाने में मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में अहम योगदान दिया |

आपको बता दे कि उत्तर भारतीय मंडल द्वारा आयोजित गणेश उत्सव को सफल बनाने के लिए अध्यक्ष मनोज आर. गुप्ता , उपाध्यक्ष बीके चौरसिया , रमेश प्रजापति , महासचिव बजरंग बली शर्मा , कार्याध्यक्ष सोनू गुप्ता , कार्याध्यक्ष पिंटू गुप्ता , सचिव मोनू जायसवाल , सहसचिव योगेंद्र हाटे , कोषाध्यक्ष आनंद शाह , उप कोषाध्यक्ष विजय रजक , कार्यवाहक अक्षय कदम , उप कार्यावाहक नरसिंह तेली , संगठन मंत्री सुनील जायसवाल , प्रमुख सलाहकार रमाकांत मिश्रा , विपिन राय , विजय मिश्रा (नाना) , जिलाजीत तिवारी , संजय चौरसिया , अरविंद चौरसिया , जगत चौरसिया , पिंटू गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों सराहनीय योगदान रहा और दिवा प्रभाग समिति में 12 विसर्जन घाट तो मुंब्रा में 4 विसर्जन घाट बनाएं गए थे और मुंब्रा में जहां कुल 258 गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया तो वहीं दिवा प्रभाग के वार्ड अधिकारी दत्ता गोंधलें ने बताया कि करीब 543 गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया , इस दौरान पुलिस का बंदोबस्त किया गया था एवं दातिवली तालाब पर दिवा शहर प्रमुख व पूर्व उपमहापौर रमाकांत मढवी , नगरसेवक दीपक जाधव , नगरसेविका दर्शना चरणदास म्हात्रे , सुनीता गणेश मुंडे , दिवा उप शहर प्रमुख गणेश मुंडे , विभाग प्रमुख चरणदास म्हात्रे , शशीकांत पाटील , शाखा प्रमुख सुरेश पाटील , संतोष शिर्के , राम पवार आदि दातिवली तालाब विसर्जन के समय उपस्थित थे , ठाणे मनपा अंतर्गत दिवा – मुंब्रा के सहायक आयुक्त अलका खैरे के मार्गदर्शन में दातिवल तालाब पर दिवा प्रभाग समिति के प्रभाग अधिकारी दत्ता गोंधले , प्रभारी उप मुख्य स्वच्छता निरीक्षक लक्ष्मणपुरी , एकनाथ मोतीराले , कार्यकारी अभिंता संजय कदम , फायर बिग्रेड के मुख्य अग्नि शमनअधिकारी (प्रभारी) ठाणे जी.एम. झलके , टी.एम. मिश्रा मुख्य स्थानक अधिकारी मुंब्रा के मार्गदर्शन में शिल अग्नि शमन के उप स्थानक अधिकारी स्वपनिल सरनोवत दिवा के योगेश खुनारे , फायरमैन सूरज गुलीग , गोरख पालवे , संपत सांगले व टी.डी.आर.एफ. टीम के कर्मचारी मौजूद थे तथा वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मधुकर कड़ के मार्गदर्शन मेंं दिवा चौकी के सहायक पुलिस निरीक्षक शहाजी शेल्के , पुलिस उपनिरीक्षक दीपक घुगे , पुलिस हवलदार सुभाष मोरे , पुलिस नाईक अनिल मोरे , पुलिस नाईक समाधान भोसले , पुलिस नाईक शरद पाटील , कांस्टेबल विष्णु राठोड , माउली विरादर , महेश हजारे , पुलिस नाईक योगेश्वर पाटिल सहित अन्य टीम के साथ विसर्जन स्थल पर निगरानी बनाए हुए थे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *