उत्तरभारतीय समाज में ही बसती है मेरी आत्मा :- कृपाशंकर सिंह

ठाणे | महाराष्ट्र के चर्चित उत्तरभारतीय नेता और राज्य के पूर्व गृहराज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने जब भाजपा में प्रवेश किया तो इस अवसर पर ठाणे के उत्तरभारतीय समाज ने उनका भव्य सत्कार किया , इसी अवसर पर सिंह ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि इस समाज के बिना उनका अस्तित्व ही अधूरा है समाज में ही उनकी आत्मा बसती है भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा ठाणे शहर की ओर से सिंह को बधाई देते हुए भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा ठाणे शहर के पदाधिकारियों ने कहा कि वे इस समाज को मजबूती देने सदैव तत्पर रहेंगे और भाजपा उत्तर भातीय मोर्चा के ठाणे शहर जिला अध्यक्ष शैलेष मिश्रा , महासचिव दयाशंकर यादव , उपाध्यक्ष समशेर यादव , सचिव धर्मेंद्र विश्वकर्मा , सचिव राजकुमार गिरि , भाजपा ठाणे शहर जिला सचिव गौरव सिह , राधा शर्मा , के.टी. मिश्र के साथ ही अन्य पदाधिकारियों ने उत्साही अंदाज में भाजपा के वरिष्ठ नेता कृपाशंकर सिंह का भव्य सत्कार प्रदेश कार्यालय में किया |

सिंह ने इस अवसर पर ठाणे शहर के उत्तरभारतीय समाज के प्रति अपना आभार व्यक्त किया , साथ ही कहा कि एक समय ठाणे शहर के ही वरिष्ठ उत्तरभारतीय हस्तियों का उन्हें प्यार और मार्गदर्शन मिला करता था , ठाणे शहर के साथ अपने दशकों पुराने संबंध में अब नई मजबूती आई है सिंह का कहना था कि जब भी विरोधी शक्तियों ने उनके खिलाफ राजनीतिक साजिश की तो ठाणे शहर के उत्तर भारतीय समाज का हर कदम पर समर्थन और सहयोग मिला था , जिसे वे भूल नहीं सकते हैं ठाणे शहर भाजपा उत्तरभारतीय मोर्चा के पदाधिकारियों को सिंह ने आश्वासन दिया कि वे हर समय उनके साथ खड़े रहे हैं और आगे भी यह क्रम जारी रहेगा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *