उपाध्याय के राष्ट्रीय योगदानों को किया गया याद

मुंबई | दीन पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती समारोह का आयोजन भाजपा के बिहार प्रकोष्ठ मुंबई की ओर से मुलुंड में किया गया इस अवसर पर मान्यवर ओने उनके राष्ट्रीय योग दानों को याद किया तथा उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प भी लिया , भाजपा बिहार प्रकोष्ठ मुम्बई की ओर से मुलुंड कॉलोनी यूथ सर्किल हॉल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया |

जिसमें मुख्य अतिथि डॉ. रामप्रीत पासवान कैबिनेट मंत्री बिहार सरकार , विशेष अतिथि महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा कोषाध्यक्ष विधायक मिहिर कोटेचा , मुम्बई उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अमरजीत मिश्र , सह प्रभारी चक्रधर झा , मंडल अध्यक्ष शमनीष तिवारी , स्थानीय नगरसेवक निल सोमैया , वार्ड अध्यक्ष सरोज झा आदि शामिल थे , कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार प्रकोष्ठ मुम्बई अध्यक्ष डॉ. मनोज झा एवं मंच संचालन महामन्त्री सुशान्त अम्बष्ठ ने की , मंत्री जी ने अपने वक्तब्य में पंडित के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का आव्हान सभी से  किया , सभी वक्ताओं ने अपने विचार रखे एवं पंडित की सादगी , त्याग और बलिदान को याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *