एड. सतीश चंद्र उपाध्याय ने मल्हनी विधानसभा के लिए किया नामांकन

जौनपुर |      मुंबई उच्च न्यायालय के वकील सतीश चंद्र उपाध्याय ने कल मल्हनी विधानसभा उपचुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की तरफ से नामांकन किया इस अवसर पर उनके साथ प्रस्तावक हरिलाल तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष अतीश उपस्थित रहे नामांकन के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सतीश चंद उपाध्याय ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष शरद पवार के आशीर्वाद से वे चुनाव लड़ रहे हैं उनकी प्राथमिकता मल्हनी विधानसभा में शिक्षा , रोजगार तथा कृषि उत्पादनों को बढ़ावा देना होगा उन्होंने कहा कि रोजगार का अधिकाधिक अवसर उपलब्ध कराए जाने से ही बेरोजगारी दूर हो सकती है साथ ही कृषि उत्पादनों के लिए सुविधाजनक तरीके से बाजार उपलब्ध कराए जाने से ही किसानों का विकास संभव है सुशिक्षित उपाध्याय को युवा वर्ग का अच्छा समर्थन मिल रहा है उपाध्याय जौनपुर के जमुआ गांव के निवासी हैं   |