एनसीपी बुझा रही है लोगों की प्यास

ठाणे | दिवा उपनगर में पेयजल को लेकर हाहाकार की स्थिति है नियमित तौर पर जलापूर्ति नहीं होने के कारण ऐसी समस्या सामने आई है स्थिति ऐसी है कि यदि सामान्य नागरिक खरीदकर  पानी पीना चाहिए तो भी पानी नहीं मिल पा रहा है ऐसी विषम परिस्थिति में एन.सी.पी. की ओर से विशेष पहल की जा रही है दिवा के बी.आर. नगर के लोगों की प्यास बुझाने में राकांपा नेता , पदाधिकारी और कार्यकर्ता व्यस्त है इस संदर्भ में जानकारी देते हुए दिवा ब्लॉक एन.सी.पी. के कार्याध्यक्ष सूर्यकांत काजल ने बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेता और जिला सचिव मनोज कोकणे के नेतृत्व में दिवा के लोगों की प्यास बुझाई जा रही है इसी क्रम में दिवा ब्लॉक एन.सी.पी. अध्यक्ष निलेश कापड़ने ने दिवा के बी.आर. नगर के सैकड़ों परिवारों की समस्या को देखते हुए उन्होंने उन्हें फ्री में पेयजल उपलब्ध करवाया |

राकांपा  की इस पहल की स्थानीय स्तर पर सराहना हो रही है जबकि सूर्यकांत कदम का कहना था कि जब भी आम लोगों को  कुछ परेशानी होती है तो सबसे पहले एन.सी.पी. के पदाधिकारी और कार्यकर्ता ही उनकी मदद करने पहुंचते हैं एक बार फिर पेयजल की समस्या को देखते हुए एन.सी.पी. ने ऐसे लोगों की प्यास बुझाई और 300 से अधिक परिवारों को पानी उपलब्ध कराया गया , फ्री में पानी वितरण के समय राकांपा नेता सुर्यकांत कदम (दिवा ब्लॉक कार्याध्यक्ष) , सारिकाताई झरेकर (दिवा ब्लॉक 28 महिला अध्यक्षा) ,   शितलताई लाड (दिवा ब्लॉक युवती कार्याध्यक्षा) , कविताताई पाटील (दिवा ब्लॉक 27 महिला अध्यक्षा) , कु. राहुल शिंदे (दिवा ब्लॉक युवक) और कु. देवांश झरेकर व अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी उपस्थित थे , सूर्यकांत कदम का कहना है कि बार – बार लोग पानी की समस्या को लेकर आवाज उठा रहे हैं लेकिन राजनीतिक या प्रशासनिक स्तर पर इस समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है जिस कारण स्थानीय लोग परेशान हैं यही स्थिति रही तो किसी भी समय स्थानीय नागरिक पानी समस्या को लेकर सड़कों पर विरोध आंदोलन करने को विवश होंगे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *