एम.जी.के.यू. की अध्यक्षा बनी तबस्सुम सैयद

ठाणे | बहुजन असंगठित मजदूर यूनियन संलग्न महाराष्ट्र घरेलू कामगार यूनियन एम.जी.के.यू. के मुंब्रा कौसा विभाग अध्यक्ष पद पर तबस्सुम सैयद की नियुक्ति की गई है इस नियुक्ति से नाका कामगारों और स्थानीय महिला कामगारों में खुशी की लहर देखी जा रही है विदित हो कि सैयद मुंब्रा कौसा विभाग की एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी काम करती आ रही हैं बहुजन असंगठित मजदूर यूनियन की केंद्रीय कमेटी की बैठक ठाणे कार्यालय में हुई , इसी बैठक में सैयद मुंब्रा कौसा विभाग अध्यक्ष नियुक्त करने का निर्णय लिया गया तथा घरेलू कामगार यूनियन की ठाणे जिला अध्यक्षा लक्ष्मी छाया पाटिल ने इस नियुक्ति पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करने के साथ ही कहा कि मुंब्रा कौसा की घरेलू कामगार महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए वे सदैव प्रयत्नशील रहेंगी |

विदित हो कि घरेलू कामगारों के पंजीकरण के लिए बामु ने राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के सहयोग से उसके पंजीकरण का अभियान शुरू किया है जिसे अच्छा खासा प्रतिसाद मिल रहा है इसी क्रम में मुंब्रा की सामाजिक कार्यकर्ता तबस्सुम सैयद को मुंब्रा कौसा विभागाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया तथा सैयद यहां के महिला कामगारों में पहले भी जनजागृति लाने का काम कर चुकी है अपने सेवाभावी कार्यों से उन्होंने महिला वर्ग में विशेष पहचान बनाई है तथा केंद्रीय कार्यालय में वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में तबस्सुम सैयद को नियुक्ति पत्र दिया गया , इस अवसर पर अपनी भावना व्यक्त करते हुए सैयद ने कहा कि जिस अपेक्षा के साथ उन्हैं दायित्व दिया गया है वह उसका भली – भांति निर्वहन करती रहेंगी , पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं भी दी , इस अवसर पर बामू के संस्थापक अध्यक्ष चंद्रभान आझाद , उपाध्यक्ष प्रमोद इंगळे , प्रकाश मगरे , कोषाध्यक्ष प्रभाकर जाधव , भास्कर वाघमारे और अन्य पदाधिकारियों के साथ ही सभासद भी मौजूद थे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *