एस.डी.एम. वह एस.एस.बी. के संयुक्त टीम द्वारा मुर्गों को तस्करी कर नेपाल ले जा रहे तस्करों को किया गिरफ्तार 

महाराजगंज / पंकज मणि त्रिपाठी |         दिनांक 8 जनवरी 2021 दिन शुक्रवार को रात्रि 3:40 पर उप जिलाधिकारी नौतनवा व एस.एस.बी. असिस्टेंट कमांडेंट संजय प्रसाद के संयुक्त टीम द्वारा रेहरा नेपाल बॉर्डर पर 5 साईकिल व दो मोटरसाइकिल पर लगभग 500 मुर्गे नेपाल की तरफ बॉर्डर पार कर ले जा रहे 7 तस्करों जिनमें एक मुख्य तस्कर विनय सिंह निवासी ग्राम रेहरा के रहने वाला है उन्हें गिरफ्तार किया गया इनमें दो 15 साल से कम उम्र के लड़के भी थे , आपको बताते चलें कि चंद पैसों के लिए जिन हाथों में कलम और किताब होनी चाहिए उन हाथों से तस्करी जैसे गंभीर आरोप वाले कार्य कराए जा रहे हैं पूरा सीमावर्ती क्षेत्र के युवा पीढ़ी को गलत कार्यों में धकेला जा रहा है उप जिलाधिकारी नौतनवा ने बताया कि पकड़े गए इन असामाजिक तत्व को सी.आर.पी.सी. की धारा 110 के तहत बड़ी कार्रवाई की जाएगी तभी इस पर लगाम लगाया जा सकता है            |