कांग्रेस अपने दम पर लड़ेगी ठाणे मनपा चुनाव

ठाणे | आने वाले कुछ महीनों में होने वाले ठाणे मनपा के आम चुनाव में कांग्रेस पूरी ताकत से अपने दम पर लड़ेगी और कांग्रेस पदाधिकारियों को अभी से काम करना शुरू कर देना चाहिए , ठाणे शहर कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत चव्हाण ने कार्यकर्ताओं की बैठक में ये बातें कहीं , उन्होंने कांग्रेस को कम आंकने वालों को भी ललकारा , ठाणे सिटी कांग्रेस ब्लॉक क्रमांक 8 के नए पदाधिकारियों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन सिटी कांग्रेस के असंगठित कामगार विभाग अध्यक्ष संदीप शिदे ने किया |

इस अवसर पर ठाणे शहर कांग्रेस अध्यक्ष अधिवक्ता विक्रांत चव्हाण , महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस महासचिव मनोज शिंदे , ठाणे जिला इंटक कांग्रेस अध्यक्ष सचिन शिंदे , बशीर बापे , वरिष्ठ उपाध्यक्ष भालचंद्र महाडिक , शहर कांग्रेस महासचिव रवींद्र कोली महेंद्र म्हात्रे आदि उपस्थित थे , इस अवसर पर बोलते हुए विक्रांत चव्हाण ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के हर वार्ड में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हैं और साथ ही पारंपरिक मतदाता भी हैं लेकिन आपको कार्यकर्ता तक पहुंचना चाहिए , इससे पहले शहरी क्षेत्रों से कांग्रेस के कई नगरसेवक चुने जाते थे , उन्होंने कहा कि जरूरत है आने वाले चुनावों में एकजुटता बहुत जरूरी है इस अवसर पर बोलते हुए महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस महासचिव मनोज शिंदे ने कहा कि पदाधिकारियों को अपना चुनाव पूर्व कार्य अभी से शुरू करना चाहिए , इस अवसर पर एडवोकेट जावेद शेख एवं अर्चना गंगुरडे सहित विभिन्न पदाधिकारियों को सिटी ब्लैक कांग्रेस अध्यक्ष पद पर नियुक्ति पत्र दिये गये |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *