किसान आंदोलन को महिला कांग्रेस का समर्थन 

मुंबई |       मुंबई महिला कांग्रेस द्वारा महिला किसान दिवस के उपलक्ष्य में दादर मार्केट पर अध्यक्षा डॉ. अजंता यादव के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया गया , केन्द्र सरकार द्वारा लागू किये गये तीनो किसान बिल को वापस लेने हेतु किसानों द्वारा दिल्ली बॉर्डर पर चलाये जा रहे आंदोलन को समर्थन घोषित किया गया , इस अवसर पर मुंबई कांग्रेस महासचिव स्मिता चौधरी , सना कुरेशी , रीना पाटील (अध्यक्षा-ईशान्य मुंबई जिला महिला कांग्रेस) , अपर्णा रॉय (महासचिव) , बबिता गुप्ता (उपाध्यक्ष) , राजश्री जंगम , गीतांजलि तोरसेकर , वैशाली गावड़े एवं तालुका , ब्लॉक महिला कांग्रेस की नेता उपस्थित रही , प्रदर्शनकारी महिलायें मांग कर रही थी

  1. अमानवीय काला कानून तत्काल वापस लिया जाय
  2. अडानी / अम्बानी की दलाल मोदी सरकार इस्तीफा दो
  3. नही चलेगी , नही चलेगी , तानाशाही नही चलेगी
  4. अन्नदाता किसानों से जो टकरायेगा , चूर चूर हो जायेगा