कृषि कानूनों पर कांग्रेस का विरोध

कुरुक्षेत्र |     कृषि कानूनों का विरोध कर रही कांग्रेस की ट्रैक्टर रैली मंगलवार को हरियाणा बॉर्डर पर पहुंची राहुल गांधी ट्रैक्टर चलाकर पहुंचे और कार्यकर्ताओं के साथ हरियाणा जाने की मांग की 100 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को जाने की परमिशन नहीं थी ऐसे में पुलिस ने रैली को रोक दिया यहां धक्का – मुक्की भी हुई और राहुल धरने पर बैठ गए राहुल ने कहा कि वो हिलेंगे नहीं , इंतजार करेंगे उन्होंने कहा कि जब तक जाने नहीं दिया जाता वो एक घंटे , 5 घंटे , 24 घंटे , 100 घंटे , एक हजार घंटे या 5 हजार घंटे इंतजार करेंगे आपको बता दे कि ट्रैक्टर रैली पंजाब के पटियाला से हरियाणा बॉर्डर पहुंची

कुछ जगहों पर राहुल भी ट्रैक्टर चलाते दिखे रैली में उनके साथ हरीश रावत , रणदीप सिंह सुरजेवाला , हरियाणा के पूर्व सी.एम. भूपेंद्र सिंह हुड्डा , दीपेंद्र सिंह हुड्डा , हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा भी थे और आपको बता दे कि पुलिस इस ट्रैक्टर रैली की वीडियोग्राफी करेगी कुमारी शैलजा ने करनाल और कुरुक्षेत्र के डी.एम. से यात्रा की इजाजत ली है रैली की नहीं , हरियाणा के सी.एम. मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि किसी को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी राहुल गांधी को हरियाणा आने से रोका नहीं जाएगा    |