खार पूर्व में पांडुरंग तथा वारकरी संप्रदाय के भित्ति चित्र का अनावरण 

मुंबई |       महाराष्ट्र के परिवहन तथा संसदीय कार्य मंत्री एडवोकेट अनिल परब के निर्देशानुसार तथा खार पूर्व के शिवसेना नगरसेवक चंद्रशेखर वायंगणकर के प्रयासों से जय हिंद नगर स्थित सद्गुरु चाल कमेटी परिसर में पांडुरंग तथा वारकरी संप्रदाय के भित्ति चित्र का अनावरण सुधार समिति अध्यक्ष सदा परब तथा निर्मल नगर पुलिस के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शशिकांत भंडारे ने किया , इस अवसर पर प्रभाग समिति अध्यक्ष प्रज्ञा भूतकर , विधानसभा संगठक पूजा सुर्वे , विधानसभा समन्वक त्रिंबककर , उप विभाग प्रमुख दीपक भूतकर , महिला उपविभाग संगठक अलका साटम , शाखा संगठक सुषमा गवस तथा युवा सेना के सभी पदाधिकारी और स्थानिक कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे      |