गड्ढे में कागज की नाव छोड़कर भाजपा ने किया आंदोलन

सत्ता में बैठी शिवसेना के विरोध में जमकर लगाई नारेबाजी

ठाणे |     ठाणे शहर की सड़कों पर बड़े – बड़े गड्ढों का आरोप सत्ता में बैठी शिवसेना व ठाणे महानगर पालिका प्रशासन पर लगाते हुए शहर के विभिन्न जगहों पर गड्ढों में कागज की नाव डालकर नारेबाजी करते हुए जमकर आंदोलन किया  गड्ढों में कागज की नाव डालते हुए मछुआरों के लिए गड्ढों को बंद किया और सत्ता पक्ष का जमकर विरोध किया गया शहर स्थित मुलुंड चेकनाका से आंदोलन की शुरुआत विधायक व शहर भाजपा अध्यक्ष निरंजन डावखरे की अगुवाई में पूरे शहर में आंदोलन की शुरुआत हुई इस आंदोलन में विधायक संजय केलकर , प्रदेश सचिव संदीप लेले , नगरसेवक सुनेश जोशी , शहर उपाध्यक्ष सचिन मोरे , विजय त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे इसके अलावा मनपा में सत्तासीन शिवसेना ने दिवा उपनगर को नारकीय बना दिया है यहां की खस्ताहाल सड़कें इस बात की गवाही दे रही है सड़कों पर गड्ढों का साम्राज्य बन गया है शनिवार को ही गणपति बप्पा का आगमन होना है लेकिन आज तक गड्ढों को नहीं भरा गया ठाणे शहर जिलाध्यक्ष निरंजन डावखरे के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी दिवा शहर की ओर से मनपा प्रशासन और सत्तारूढ़ शिवसेना के खिलाफ विरोध आंदोलन किया गया शिवसेना नगरसेवकों ने हाल ही में एक वीडियो के माध्यम से घोषणा की थी कि जुलाई में गड्ढों को भर दिया गया था और फिर से उक्त गड्ढों को भरा जाएगा जुलाई माह में किस प्रकार से गड्ढों को भरा है कि फिर गड्ढे बन गए उक्त फर्जी ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई कब होगी ? भाजपा ठाणे शहर के कार्यकारिणी सदस्य विजय भोईर ने मनपा प्रशासन से सवाल पूछा है इसके अलावा अपने प्रत्येक भाषण में पूर्व डिप्टी मेयर जिन्होंने करोड़ों रुपये उड़ाए उन्होंने घोषणा नहीं की कि गड्ढों को भरने के लिए कितना पैसा मंजूर किया गया है ? भाजपा ठाणे शहर युवा मोर्चा के अध्यक्ष निलेश पाटिल ने आरोप लगाया कि दिवेकरों की किस्मत में अच्छी सड़क नहीं है वे कमीशन उगाही के नाम पर दिवा का सत्यानाश कर रहे हैं अगर जल्द से जल्द सड़को पर बने गड्ढों को नहीं भरा गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा ऐसा इशारा भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष सचिन भोईर ने किया है आगे उन्होंने कहा कि दिवा के विकास निधि की लूटपाट हो रही है जिसमें मनपा अधिकारी और स्थानीय शिवसैनिक शामिल रहे हैं अवसर पर महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना पाटिल , मंडल उपाध्यक्ष कमलाकर पाटिल , चंद्रकांत मोरे , युवा मोर्चा के महासचिव कपिल रोडे , अनुराज पाटिल , प्रकाश पाटिल , कल्पेश सारस्वत , विपिन दुबे , राजेश सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थि थे   |