गणेश भक्तों के साथ ही प्रशासन को उत्तर भारतीय समाज ने दिया धन्यवाद

ठाणे | उत्तर भारतीय समाज ने गणेशोत्सव के समापन पर गणेश भक्तों के साथ ही स्थानीय प्रशासन के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया है कोरोना संकट के बीच जिस तरह पूरी तत्परता के साथ गणेशोत्सव का कुशल आयोजन किया गया उसमें स्थानीय पुलिस के साथ ही ठाणे मनपा के दिवा प्रभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का भी सराहनीय योगदान रहा है इस संदर्भ में जानकारी देते हुए भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा ठाणे शहर जिला उपाध्यक्ष समशेर यादव , उत्तर भारतीय मोर्चा दिवा मंडल अध्यक्ष अजय सिंह , गौरीशंकर पटवा , रामबाबू सोनी , राममिलन गुप्ता , मनोज वर्मा और अन्य पदाधिकारी ने गणेशोत्सव के कुशल समापन के लिए गणेश भक्तों के साथ ही स्थानीय प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है |

उनका कहना है कि जिस तरह लगातार 10 दिनों तक गणेशोत्सव के दौरान भक्तों के साथ ही पुलिस और मनपा प्रशासन ने लगातार मेहनत की वह सराहनीय है इस योगदान के लिए वे धन्यवाद के पात्र हैं भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा की दिवा इकाई की ओर से गणेशोत्सव के दौरान गणेश भक्तों के साथ ही स्थानीय प्रशासन को भी मोर्चा के पदाधिकारियों ने भी अपना योगदान दिया , बिना किसी विघ्न बाधा के गणेशोत्सव का समापन हर्ष का विषय है इस संदर्भ में जानकारी देते हुए शमशेर यादव और गौरी शंकर पटवा ने कहां की जिस तरह गणेशोत्सव के दौरान दिन रात स्थानीय पुलिस और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारियों ने जन सेवा की है वे विशेष तौर पर धन्यवाद के पात्र हैं और उत्तर भारतीय मोर्चा उनके योगदान के प्रति विशेष आभार व्यक्त करता है भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के ठाणे शहर जिला उपाध्यक्ष शमशेर यादव ने मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद दिया साथ ही कहा कि उन्होंने गणेशोत्सव के दौरान जो जनसेवा और धार्मिक कार्य किया है वह उनकी आस्था का प्रतीक है सामाजिक सद्भावना बनाए रखने में उनके योगदान भी सराहनीय रहे हैं |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *