गर्मी के दर्द में मिला जलजीरे का मर्ज

ठाणे | एकाएक बारिश थम जाने के कारण गर्मी का प्रकोप बढ गया है ऐसी स्थिति में ठाणे के दिवा उपनगर में भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा द्वारा फ्री में जलजीरे का वितरण किया गया , मोर्चा के ठाणे शहर जिला उपाध्यक्ष शमशेर यादव की अगुवाई में जलजीरा वितरण कार्यक्रम बड़े उत्साह के साथ आयोजित किया गया , वरिष्ठ पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में इस सेवाभावी कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मोर्चा के स्थानीय पदाधिकारियों ने बढ़ चढक़र भाग लिया इसके साथ ही यादव के इस कार्यक्रम को स्थानीय नागरिकों का भारी प्रतिसाद मिला |

वैसे भी यादव आए दिन दिवा परिसर में कोई न कोई कल्याणकारी या सेवाभावी कार्य समाज के लिए करते ही रहते है कोरोना संकट के दौरान भी उन्होंने दिवा परिसर में समाज के साथ ही अन्य वर्गों की भी भरपूर सेवा की , यादव ने जलजीरा कार्यक्रम का आयोजन कर सामाजिक एकजुटता का भी संदेश दिया और भाजपा शहर जिला महासचिव विलास साठे के  मार्गदर्शन और ठाणे मनपा में भाजपा गटनेता मनोहर डुंबरे के निर्देश पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया , भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के ठाणे शहर जिला अध्यक्ष शैलेश मिश्रा ने उक्त सेवाभावी काम करने के लिए अपना विशेष निर्देश दिया तथा इस कार्यक्रम में मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया , स्थानीय नागरिकों ने शमशेर यादव की इस पहल की सराहना करते हुए एक सामाजिक संदेश भी बताया , कार्यक्रम के दौरान सचिव माया मिश्रा , सचिव रंजू झा , सदस्य शीला यादव , सुमन यादव , मनोज वर्मा , गोपाल शर्मा , सूरज दुबे , अनिल रजक , बृजेश पटेल , ज्योति शर्मा आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया , उपरोक्त बातों की जानकारी देते हुए उत्तर भारतीय मोर्चा के उपाध्यक्ष यादव ने बताया कि जलजीरा वितरण का कार्यक्रम निशुल्क आयोजित किया गया था |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *