गिरधारी लाल व घनानन्द को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने पर हर्ष

गोला , गोरखपुर / जोखन प्रसाद |   समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशन में सपा जिला इकाई द्वारा गिरधारी लाल स्वर्णकार व घनानन्द यादव को स.पा. का जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने पर लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है उनके बनने पर स.पा. कार्यकर्ताओ ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया है बता दें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशन में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम द्वारा जिलेवार समीक्षा कर जिला इकाई सक्रीय सदस्य व विधान सभा अध्यक्षो का चयन किया जा रहा है ,जिसके तहत पार्टी जिला हाई कमान रामनगीना साहनी ने चिल्लुपार विधान क्षेत्र के रानीपुर गांव निवासी व पूर्व जिला पंचायत सदस्य घनानंद यादव व नगर पंचायत गोला निवासी पूर्व चेरमैन गिरधारी लाल स्वर्णकार को बतौर जिला कार्यकारिणी का सदस्य नामित कर पार्टी को विस्तार व मजबूत करने में सहयोग की आशा जताया है |

इन दोनो स.पा. नेताओं को पार्टी द्वारा जिम्मेदार पदो पर मनोनय को लेकर पूर्व मंत्री रामभुआल निषाद , विधानसभा अध्यक्ष राजेश कुमार यादव , पूर्व ब्लाक प्रमुख विजय कुमार यादव , ब्लाक प्रमुख रत्नेश यादव , पुर्व विधानसभा अध्यक्ष सोमनाथ यादव , वेदप्रकाश यादव , विजयी यादव , हरेन्द्र यादव , जितेन्द्र यादव , राजकुमार प्रजापति , गौरीशंकर मिश्रा , मिरजा कादिर बेग , भीम यादव , लव कुश यादव , राजेन्द्र जायसवाल , संतोष त्रिपाठी , सुरेन्द्र यादव , श्रीराम यादव , भोला यादव , मुन्ना यादव , हितेश यादव , सदानन्द यादव , श्रीकान्त यादव , धर्मेद्र चौधरी , लालू यादव , महेन्द्र यादव और समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओ ने खुशी इजहार करते हुए हर्ष व्यक्त किया है |