चित्रगुप्त मंदिर में मनाया गया महिला दिवस

गोरखपुर |         भारतीय संस्कृति में नारी के सम्मान को बहुत महत्व दिया जाता है और महिला दिवस के अवसर पर गोरखपुर जनपद के बक्शीपुर चित्रगुप्त मंदिर में महिला दिवस मनाया गया एवं इसकी अध्यक्षता शशि श्रीवास्तव ने की और अध्यक्ष शशि श्रीवास्तव ने कहा की मां अर्थात माता के रूप में नारी , धरती पर अपने सबसे पवित्र रूप में है माता यानी जननी मां को ईश्वर से भी बढ़कर माना गया है क्योंकि ईश्वर की जन्म दात्री भी नारी ही रही है लेकिन आज नारी का हर जगह अपमान होता चला आ रहा है उसे भोग की वस्तु समझकर आदमी अपने तरीके से इस्तेमाल कर रहा है         | 

आपको बता दे कि मृदुला श्रीवास्तव ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि आज बदलते समय के हिसाब से संतानों ने अपनी मां को महत्व देना कम कर दिया है और यह चिंताजनक पहलू है इनके साथ साथ सदस्य माया श्रीवास्तव ने कहा की आजकल की लड़किया बहुत बाजी मार रही हैं इन्हें हर क्षेत्र में  आगे बढ़ते हुए देखा जा सकता है लड़कियां अपनी मेहनत इ कई उचाईयो को छू रही है जो की गर्व की बात है इनकी इस प्रतिभा का सम्मान किया जाना चाहिए और सभा का समापन करते हुए सभाध्यक्ष ने कहा कि इंदिरा गांधी ने पिता , पति वह एक पुत्र के निधन के बावजूद हौसला नहीं खोया अंत में उन्होंने सभी देशवासियों से कहा कि महिला का सम्मान हो और किसी भी इंसान को यह नहीं भूलना चाहिए कि नारी द्वारा जन्म दिए जाने पर ही वह दुनिया में उसका अस्तित्व बना पाया है भारतीय संस्कृति में महिलाओं को देवी दुर्गा लक्ष्मी आदि का यथोचित सम्मान दिया गया है अतः महिला को उचित सम्मान दिया ही जाना चाहिए , सभा में उपस्थित आरती , रीना , सुमन , संगीता उपस्थित सभी महिलाओं का सभाध्यक्ष ने अभिवादन किया       |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *