जंतु नाशक दवाओं का सेवन करेंगे स्कूली बच्चे

ठाणे | ठाणे जिले के ग्रामीण भागों में 10 अक्टूबर 2022 को राष्ट्रीय जंतु नाशक दिवस मुहिम का शुभारंभ किया जाने वाला है ठाणे जिले के तालुकाओं  कल्याण, अंबरनाथ, मुरबाड व शहापूर तालुका के साथ ही बदलापूर व अंबरनाथ नगरपालिका कार्यक्षेत्र के लगभग 1652 स्कूलों में यह मुहिम चलाया जाएगी ऐसी जानकारी जिला आरोग्य अधिकारी डॉ. गंगाधर परगे ने दी है , करीब पांच लाख स्कूली बच्चों को जंतु नाशक गोलियां सेवन के लिए दी जाएंगी बताया गया है कि जो बच्चे निर्धारित दिवस के दौरान गोलियां नहीं ले पाएंगे वैसे लड़के लड़कियों को भी आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के माध्यम से घर-घर जाकर उन्हें जंतु नाशक दवाई दी जाएंगी , यह दवाएं 1 वर्ष से लेकर 19 वर्ष के विद्यार्थियों को दिए जाएंगे इसमें शालाबाह्य विद्यार्थियों को भी समाहित किया गया है |

कुल 4,88,903 लड़के लड़कियों के बीच जंतु नाशक दवाओं वितरण किया जाएगा एक से दो साल के बच्चों को आधी गोली, दो वर्ष से अधिक उम्र से बच्चे को एक गोली चबाकर या पानी में गला कर दिया जाना है उन्होंने बताया कि इस मुहिम का लक्ष्य बच्चों को स्वस्थ रखना है ठाणे  जिलाधिकारी अशोक शिनगारे व मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनुज जिंदाल के मार्गदर्शन में इस अभियान का शुभारंभ किया जाने वाला है जिला परिषद अध्यक्षा पुष्पा गणेश पाटील, जिला परिषद उपाध्यक्ष सुभाष गोटिराम पवार, सभापति आरोग्य व बांधकाम वंदना किसन भांडे ने अभिभावकों से आग्रह किया है कि वे अपने बच्चे को अवश्य जंतु नाशक गोलियों का सेवन करवाएं ताकि ये बच्चे स्वस्थ रह सकें ।