जन आशीर्वाद यात्रा को ठाणेकरो का भारी प्रतिसाद

ठाणे | ठाणे जिले को 74 साल के इतिहास में पहली बार केंद्रीय मंत्री का पद मिला है यह ठाणेकरो के लिए गौरव की बात है इन बातों का जिक्र करते हुए नवनियुक्त केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल ने ठाणे में जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत करने के दौरान कहीं तथा जन आशीर्वाद यात्रा को ठाणे शहर में ठाणेकरो का भारी प्रतिसाद मिला , जन आशीर्वाद यात्रा का उद्घाटन करते हुए कपिल पाटिल ने कहा कि ठाणेकरो को जो गौरव हासिल हुआ है वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ठाणे प्रेम के कारण ही संभव हो पाया है इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर कपिल पाटिल ने वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा भारतीय स्वतंत्रता की 74वीं वर्षगांठ के अवसर पर 75 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को इस मौके पर सम्मानित किया गया एवं ठाणे जिले के पहले केंद्रीय राज्य मंत्री कपिल पाटिल के नेतृत्व में शुरू की गई भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा को पहले दिन ही अभूतपूर्व प्रतिसाद मिला , जुलूस ठाणे के आनंदनगर चेकनाका से शुरू हुआ और ठाणे शहर के चौराहे पर लोगों ने उसका स्वागत किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार को आशीर्वाद दिया , अब अगले चार दिनों में ठाणे और रायगढ़ जिलों में केंद्रीय पंचायत राज राज्य मंत्री कपिल पाटिल जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से नागरिकों से संवाद साधेंगे |

केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद इस जन आशीर्वाद यात्रा के मौके पर कपिल पाटिल पहली बार ठाणे पहुंचे , ठाणे जिले के इस भूमिपुत्र का भाजपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने स्वागत किया उन्होंने ओबीसी सांसद को कैबिनेट में शामिल करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी धन्यवाद दिया और महाराष्ट्र जन आशीर्वाद यात्रा के प्रमुख विधायक संजय केलकर , भाजपा विधायक एवं जिलाध्यक्ष निरंजन डावखरे ने आनंद नगर चौक पर केंद्रीय राज्य मंत्री कपिल पाटिल का स्वागत किया , इस मौके पर पूर्व सांसद किरीट सोमैया , पूर्व गृह मंत्री कृपाशंकर सिंह , विधायक गणपत गायकवाड़ , पूर्व सांसद डॉ. संजीव नाइक , भाजपा के प्रदेश महासचिव पूर्व मंत्री. रवींद्र चव्हाण और प्रदेश सचिव संदीप लेले समेत कई वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद थे एवं रैली जैसे – जैसे वागले एस्टेट , इंदिरानगर , पांचपखाड़ी , तलावपाली की ओर जा रही थी , कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ता जा रहा था और तलावपानी में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा कपिल पाटिल ने माल्यार्पण किया , इसके बाद उन्होंने टेंभीनाका पर स्वर्गीय आनंद दिघे की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया , उन्होंने यहीं के जैन मंदिर का भी दौरा कर आशीर्वाद लिया , उसके बाद कपिल पाटिल भाजपा के शहर कार्यालय भी गए , वहां उनका जोरदार स्वागत किया गया तथा खोपट , शिवाईनगर , पोखरण रोड नं. 2 से जन आशीर्वाद यात्रा मनपाड़ा होते हुए बालकूम पहुंची , ग्लोबल कोविड अस्पताल में टीकाकरण केंद्र का उद्घाटन पाटिल द्वारा किया गया , उसके बाद मुंब्रा से डोंबिवली तक जन आशीर्वाद यात्रा शुरू हुई , इस यात्रा के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री कपिल पाटिल ने भाजपा बूथ अध्यक्ष , केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों और दिव्यांग नागरिकों से बातचीत की , इस यात्रा के दौरान मुंब्रा रेतीबंदर में कपिल पाटिल का जोरदार स्वागत किया गया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *