जिंदगी से जंग लड़ती कवियत्री शिल्पा सोनटक्के ने चित्रकला को बनायी हमसफर 

मुंबई |      मुलुंड (पश्चिम) की रहिवासी मुंबई महानगर व उपनगरों की सुप्रसिद्ध वरिष्ठ कवियत्री आदरणीया शिल्पा सोनटक्के एक साहित्य सेविका ही नहीं अपितु जिंदगी और मौत से जंग लडने वाली एक भारतीय नारी के साथ अच्छी चित्रकार भी हैं शिल्पा पिछले कुछ वर्षों से कैंसर से पीडित चल रहीं हैं फिर भी अपने चेहरे पर मुस्कान लिए अपने गृहकार्यों , लेखनी व चित्रकारिता में अपने आप को भूला देने वाली एक बहादुर , हिम्मती , सशक्त भारतीय महिला हैं जो उनकी महानता है ऐसी महिला हेतु हम सभी को उनके जज्बे को सलाम कर उनका हौसला अफजाई करना चाहिए , जिससे उनको और हौसला मिलेगा और उनका भविष्य सुगम होगा , शिल्पा ने कवि , पत्रकार विनय शर्मा दीप को बताया कि मैंने दिनांक 22 जनवरी से 26 जनवरी 2021 तक दुकान नं• 15/16 लव-कुश बिल्डिंग , कीर्ती महल के बगल में पांच रास्ता मुलुंड (पश्चिम) मुंबई में चित्रों की छोटी सी प्रदर्शनी लगायी है आप सभी हौसला अफजाई हेतु सादर आमंत्रित हैं              |