जिले में चलेगा हाथी रोग सर्वेक्षण अभियान

ठाणे | ठाणे जिले में चार अक्टूबर से हाथी ऱोग संक्रमण ससर्वेक्षण अभियान की शुरुआत होगी , इसके लिए कल्याण , अंबरनाथ , शाहपुर , मुरबाड और भिवंडी तालुका के चयनित गांवों की पहचान की गई है और अभियान 7 अक्टूबर तक चलेगा , इन बातों की जानकारी ठाणे जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष रेंगे ने दी है 2030 तक एलिफेंटाइसिस को खत्म करने का राष्ट्रीय लक्ष्य निर्धारित किया गया है इस संबंध में 2004 से ठाणे जिले में सामुदायिक चिकित्सा अभियान (एम.डी.ए.) लागू किया गया है |

आपको बता दे कि एलिफेंटियासिस (लिम्फेटिक फाइलेरिया) के गंभीर परिणाम होते हैं जैसे शारीरिक विकृति और जन्म दोष बीमारी का कोई इलाज नहीं है जिले में सामुदायिक टी.ए.एस. सर्वेक्षण का आयोजन किया गया है क्योंकि यह अभियान बंद होने से पहले एक महत्वपूर्ण चरण है सर्वेक्षण 4 अक्टूबर से 7 अक्टूबर 2021 तक आयोजित किया जाएगा और कुल 21 टीमों द्वारा सर्वेक्षण किया जाएगा , इसमें एक चिकित्सा अधिकारी , प्रयोगशाला तकनीशियन , स्वास्थ्य पर्यवेक्षक , स्वास्थ्य सहायक और स्वास्थ्य कार्यकर्ता और आशा कार्यकर्ता शामिल हैं सर्वे में घर – घर जाकर 6 से 7 साल के बच्चों की जांच की जाएगी , सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक हाथी पांव पर नियंत्रण के लिए और कदम उठाए जाएंगे , इस जांच के लिए बच्चों को प्रेरित करने के लिए माता – पिता , शिक्षकों के साथ – साथ प्रतिष्ठित व्यक्तियों को आगे आने और सहयोग करने की आवश्यकता है ऐसा आगरा डॉक्टर मनीष लेंगे ने सामान्य नागरिकों से किया है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *