ठाणे जिला ने बोर्ड परीक्षाफल में स्थापित किए ऐतिहासिक कीर्तिमान

ठाणे | महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर वर्ष 2021 में तैयार दसवीं कक्षा के ऑनलाइन परीक्षाफल घोषित किए गए हैं और ठाणे जिले का परिणाम 99.28 प्रतिशत है और जिला परिषद शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया कि यह परिणाम पिछले कई वर्षों में सर्वोत्तम रिजल्ट है तथा जिला परिषद अध्यक्ष पुष्पा पाटिल , जिला कलेक्टर राजेश नार्वेकर , मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. भाऊसाहेब डांगडे , उपाध्यक्ष सुभाष पवार , अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. रूपाली सतपुते ने बधाई दी और छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की है |

जिले में 1 लाख 23 हजार 208 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं ठाणे जिले में 1 लाख 24 हजार 91 छात्रों ने नामांकन किया था , जिसमें से 1 लाख 23 हजार 208 छात्र उत्तीर्ण हुए एवं इस वर्ष 66 हजार 845 बालकों तथा 57 हजार 246 बालिकाओं का नामांकन हुआ और जिले में कल्याण , अंबरनाथ-बदलापुर , भिवंडी , मुरबाद , शाहपुर , ठाणे नगर निगम , नवी मुंबई नगर निगम , मीरा भायंदर नगर निगम , कल्याण डोंबिवली नगर निगम , उल्हासनगर नगर निगम , भिवंडी नगर निगम आदि के छात्र आते हैं इसमें मीरा भायंदर नगर निगम क्षेत्र के 99.71 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं और जिले में मीरा भायंदर नगर निगम क्षेत्र से सबसे अधिक छात्र उत्तीर्ण हुए हैं शिक्षा विभाग ने ऐसा सूचित किया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *