ठाणे महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

ठाणे | उत्तर प्रदेश में राज्य सरकार ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के लखीमपुर खीरी की दौरे के क्रम में उन्हें रोक दिया इतना ही नहीं गांधी को गिरफ्तार भी किया गया , इस गिरफ्तारी के खिलाफ ठाणे शहर में महिला कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया और ठाणे महिला कांग्रेस की शहर जिला अध्यक्षा शिल्पा सोनोने के नेतृत्व में यह विरोध आंदोलन किया गया |

आपको बता दे कि महिला शक्तियों में जमकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की , उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में भाजपा सरकार ने किसान आंदोलन को कुचल दिया जबकि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पीड़ित परिवारों से मिलने जा रही थीं , योगी सरकार की पुलिस ने उन्हें रोका और बाद में गिरफ्तार कर लिया तथा ठाणे शहर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्षा शिल्पा सोनोने के नेतृत्व में महिलाओं ने विरोध मोर्चा निकाला , महिलाओं ने उत्तर प्रदेश योगी सरकार की जमकर निंदा करते हुए नारेबाजी भी की , इतना ही नहीं इन कांग्रेसी महिलाओं ने गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के खिलाफ भी नारेबाजी की |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *