ठाणे शहर की सड़कें बनी गड्ढों की राजधानी

ठाणे | ठाणे शहर की तमाम सड़कों पर गड्ढों की भरमार है यह समस्या को लेकर ठाणे कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत चव्हाण के नेतृत्व में शहर के कई भागों में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गड्ढा भरो आंदोलन कर ठाणे मनपा प्रशासन के खिलाफ अपने गुस्से का इजहार किया , कॉन्ग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम चव्हाण के नेतृत्व में ठाणे शहर , नौपाड़ा , वर्तक नगर , घोड़बंदर , वागले एस्टेट के साथ ही मुंब्रा आदि भागों में गड्ढा भरो आंदोलन किया गया इस विरोध आंदोलन के दौरान कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की साथ ही आरोप लगाया कि स्मार्ट सिटी का सपना दिखाने वाली ठाणे मनपा के अधिकारियों की यही असलियत है शहर की तमाम सड़कें गड्ढा में बन चुकी है साथ ही गड्ढा भरने के नाम पर जो पैसे पानी की तरह बहाए जा रहे हैं इसमें घपला हो रहा है |

आपको बता दे कि गड्ढा भरो आंदोलन में कांग्रेस पदाधिकारी धर्मवीर मेहरोल , प्रकाश मांडवकर , बाबू यादव , अफजल तलवलकर , संजय घग , अद जावेद शेख , अकरम बन्नेखान , मनोज पांडे , प्रभु नारायण सिंह , भारती जाधव , प्रवीण खेरालिया सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे जबकि वर्तक नगर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रांत चव्हाण और आनंद सांगले ने गड्ढा भरो आंदोलन किया तथा नौपाड़ा में भी कांग्रेस नेताओं के नेतृत्व में आंदोलन किया गया था , सावरकर नगर में आंदोलन का नेतृत्व हिंदूराव गाल्वे , राजू हैबाती ने किया जबकि कोपारी में आंदोलन का नेतृत्व भालचंद्र म्हाडिक और नीलेश अहिरे ने किया , ठाणे के वागले एस्टेट में कांग्रेस नेता अंजनी सिंह और महासचिव मंजूर खत्री और अन्य पदाधिकारियों ने और मुंब्रा में अनिल भगत , भोलेनाथ पाटिल व संजय शिदे के मार्गदर्शन में गड्ढा भरो आंदोलन किया गया , इन बातों की जानकारी देते हुए थाने कांग्रेस के प्रवक्ता व महासचिव सचिन शिंदे ने कहां की यदि गणपति विसर्जन के पहले ठाणे शहर के सड़कों को गड्ढों से मुक्ति नहीं मिली तो आक्रामक विरोध आंदोलन किया जाएगा , प्रशासन को जगाने के लिए यह प्रतीकात्मक आंदोलन पूरे शहर में किया गया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *