डॉक्टर अंग्रेश सिंह के नेतृत्व में जन गण मन कार्यक्रम का किया गया आयोजन 

महाराजगंज /  पंकज मणि त्रिपाठी |      भारत देश की आजादी में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने और अंग्रेजों को धूल चटा देंने वाले गोरखपुर मंडल चौरी चौरा कांड का शताब्दी महोत्सव का आयोजन किया गया एवं इसी के तहत आज  महाराजगंज जिले के फरेन्दा तहसील क्षेत्र के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी फरेन्दा में डॉक्टर अंग्रेश सिंह के नेतृत्व में जन-गण-मन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और डॉक्टर अंग्रेश ने श्रद्धांजलि के बाद सभी को संबोधित करते हुए शहीद जवानों को नमन करते हुए देश के प्रति अपने आप को बलिदान कर देने वाले वीर सपूतों को याद किया गया एवं अंग्रेश सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि जिस तरह से हमारे देश के वीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश की रक्षा करते हुए बलिदान हो गए , शहीद हो गए इसे भुलाया नहीं जा सकता इसी में गोरखपुर स्थित चौरी चौरा कांड भी अपने आप में एक मिसाल है जिसे सदियों तक याद किया जाएगा बता दे कि चौरी चौरा कांड में हमें  देशभक्त होना और देश के लिए अपने आप को बलिदान करना सिखाता है और हम सभी को देश के लिए कुछ ना कुछ करते रहना है साथ ही साथ देश के जवान जो शहीद हो गए उनके परिवार एवं उनके रिश्तेदारों का हमेशा सम्मान करते रहना है तभी जाकर हम एक देशभक्त भूमिका अदा कर सकते हैं एवं शहीद दिवस में डॉक्टर अंग्रेश सिंह अधीक्षक बनकटी , डॉ. ए.के. पांडे , स्वास्थ शिक्षा अधिकारी अंजनी कुमार सिंह , बी.सी.पी.एम. बबीता शर्मा , ब्लॉक प्रतिरक्षण अधिकारी राम शरन गुप्ता , बृजेश कुमार मल्ल , लालजी त्रिपाठी , ए.के. सोनकर , सत्य प्रकाश मिश्र , फार्मासिस्ट गजेंद्र उपाध्याय , वार्ड बॉय संदीप श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद  रहे       |