दिवा को मिला अनोखा उपहार

ठाणे । भाजपा विधायक और पार्टी के ठाणे शहर अध्यक्ष निरंजन डावखरे ने दिवा उपनगर को ई टॉयलेट और 80 नागरिकों के बैठने के लिए बैंच की सुविधा उपलब्ध कराई है यह सुविधा उपलब्ध होने से सामान्य नागरिकों को राहत मिलेगी , आज डावखरे के हाथों उसका उद्घाटन किया गया आयोजित कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे इस मौके पर भाजपा शहर अध्यक्ष निरंजन डावखरे ने कहा कि स्थानीय भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता दिवा शहर को आधारभूत सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं लेकिन सत्तापक्ष के दबाव में ठाणे मनपा प्रशासन इस मामले को लेकर उदासीन रहा है लेकिन स्थानीय स्तर पर समस्याओं को देखते हुए भाजपा अपने स्तर पर कुछ न कुछ प्रयास कर रही है आज उसी का परिणाम है कि दिवा के लोगों को ई टायलेटऔर 80 नागरिकों के बैठने के लिए बेंच की सुविधा उपलब्ध कराई गई है ।

यह सुविधा उन्होंने विधायक निधि से उपलब्ध कराई है आयोजित कार्यक्रम के दौरान  विलासजी साठे, दिवा मंडल अध्यक्ष रोहिदास मुंडे, ठाणे शहर जिला ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष विनोद भगत, ठाणे शहर कार्यकारिणी सदस्य अशोक पाटील, विजय भोईर, गणेश भगत,  मंडल महासचिव दिलीप भोईर, समीर चव्हाण, युवराज यादव, युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन भोईर, महिला मोर्चा अध्यक्षा ज्योती पाटील, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष रोशन भगत, उत्तर भारतीय मोर्चा अध्यक्ष अजय सिंग, व्यापारी सेल अध्यक्ष जयदीप भोईर, अंकुश मढवी, वार्ड अध्यक्ष नागेश पवार, प्रकाश पाटील, राजश्री मुंडे, सीमा भगत, मृणाल भगत, अमरनाथ गुप्ता, अवधराज राजभर,  निलेश भोईर आदि पदक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे ।