दुखद घटना :- नहीं रहे रोहित सरदाना 

मुंबई |       आजतक समाचार चैनल के वरिष्ठ पत्रकार और एंकर रोहित सरदाना का निधन हो गया है रोहित पिछले कुछ वक्त से कोविड से पीड़ित थे वह उससे उबर ही रहे थे कि शुक्रवार को दोपहर को हार्ट अटैक की वजह से उनका निधन हो गया , रोहित सरदाना के निधन की खबर से हर कोई स्तब्ध है और अपनी ओर से श्रद्धांजलि दे रहा है आपको बता दे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद , केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह , दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव संग केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी , असम के मंत्री हेमंता बिस्व शर्मा , केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत तमाम नेताओं ने रोहित सरदाना के निधन पर दुख व्यक्त किया है और उन्हें श्रद्धांजलि दी       |

बता दे कि पी.एम. मोदी ने ट्वीट कर लिखा है कि रोहित सरदाना बेहद जल्दी हमें छोड़कर चले गए , भारत की प्रगति के लिए ऊर्जा से भरपूर थे और भावुक थे , रोहित को कई लोगों द्वारा याद किया जाएगा , रोहित के निधन ने मीडिया जगत में एक बहुत बड़ा शून्य छोड़ दिया है उनके परिजनों , दोस्तों और चाहने वालों को सांत्वना, ऊं शांति’ तथा राष्ट्रपति की ओर से ट्वीट किया गया कि लोकप्रिय न्यूज़ एंकर तथा वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरदाना के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है उनका असामयिक निधन पत्रकारिता जगत के लिए बहुत बड़ी क्षति है श्री सरदाना के परिवारजनों व प्रशंसकों को मेरी शोक संवेदनाएं एवं अमित शाह ने लिखा है कि रोहित सरदाना के निधन से दुख पहुंचा है उनके निधन से देश ने शानदार और निष्पक्ष पत्रकार को खो दिया है भगवान उनके परिवार को दुख सहन करने की शक्ति दे एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने संदेश में लिखा कि वरिष्ठ टीवी पत्रकार रोहित सरदाना जी के निधन की दुखद ख़बर स्तब्ध कर देने वाली है ईश्वर उनकी आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और परिवार को ये दुख सहने का साहस दें , इसके साथ – साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने ट्वीट में लिखा है कि वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरदाना जी का निधन अत्यंत दुःखद है वह जनपक्षीय पत्रकारिता के अप्रतिम हस्ताक्षर थे , प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि वह दिवंगत आत्मा को शान्ति व शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें         |

बता दे कि राज्यसभा सांसद और मीडिया जगत के बड़े नाम सुभाष चंद्रा ने भी रोहित सरदाना को श्रद्धांजलि दी है सुभाष चंद्रा ने लिखा कि रोहित एक शानदार व्यक्ति थे , मैं उन्हें बेहद मिस करूंगा , वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष , कवि कुमार विश्वास , रेडियो जॉकी रौनक ने भी रोहित सरदाना के निधन पर दुख व्यक्त किया है इसके साथ – साथ पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भी रोहित सरदाना के निधन पर दुख व्यक्त किया है और उनके परिवार के प्रति संवेदना जाहिर की है        |

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का ट्वीट 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्वीट 
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का ट्वीट 
पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग का ट्वीट 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *