देश को एक करने के लिए सभी को एक होना चाहिए – देवेंद्र फडणवीस

ठाणे :- जहाँ देश में कई तरह राजनीती चल रही है वही ठाणे के स्व. अटल विहारी वाजपेयी स्वर वंदना कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सभी को अपने अंतर मन से एक हो कर देश के लिए काम करना चाहिए यह सिख स्व. अटल विहारी वाजपेयी ने दिया है |

स्व. अटल विहारी वाजपेयी की जयंती के उपलक्ष्य में ठाणे भाजपा अध्यक्ष संदीप लेले ने स्वर वंदना का कार्यक्रम का आयोजन किया था जहां मुख़्यमंत्री ने अपनी इन भवनाओ को ब्यक्त किया |

और साथ ही उन्होंने आयो फिर दिया जलाये,जैसी कविता भी लोगो के सामने रखी मुख्यमंत्री में कहा कि देश को एक अलग दिशा देने का काम अटल जी ने किया, मन से बल ही अटल जी कोमल ह्रदय वाले थे लेकिन देश के लिए संकट आने पर कठोर निर्णय भी लेते थे |

मुख्यमंत्री देवेंद्र फणडवीस ने कहा कि अटल जी की कविता,साहित्य और विचार लोगो के दिलो में अजर अमर है इस कार्यक्रम के दौरान मशहूर गायक सुरेश वाडेकर ने अपने सुरीले आवाज के लोगो का मनोरंजन किया तो वही इस मौके पर बीजेपी बिधायक संजय केलकर,निरंजन डावखरे,नरेंद्र पवार ठाणे मनपा गट नेता नारायण पवार के अलावा ठाणे पुलिस आयुक्त विवेक फणसलकर ,ठाणे जिलाअधिकारी राजेश नार्वेकर,जिला परिषद् के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विवेक भीमणवार सहित नगरसेवक और बीजेपी के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे |