नगरसेविका सुनीता यादव ने दी प्रधानमंत्री को शुभकामनायें

मुंबई |     नगरसेविका सुनीता यादव ने दी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्म दिन की बधाई दी मुंबई महानगर पालिका के सभी नगरसेवकों और नगरसेविकाओं में प्रजा द्वारा घोषित सर्वश्रेष्ठ नगरसेविका सुनीता रामनगीना यादव जो कि कांदीवली से दूसरी बार नगरसेविका अपने कार्यों की वजह से चुनी गयी हैं वह वर्तमान में वार्ड क्रमांक 24 से नगरसेविका हैं वह कोरोना काल में रोज अपने वार्ड में नियमित रूप से अनाज वितरण के लिए विभिन्न स्थानों पर कैंप का आयोजन करती आ रही हैं और उन्होंने आज प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर फल वितरण का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गौरतलब की बात है कि मुंबई की सर्वश्रेष्ठ नगरसेविका सुनीता रामनगीना यादव अपने स्वास्थ्य की परवाह न कर जनता के स्वास्थ्य का ध्यान रखा है संपूर्ण मुंबई में उनके जनहित के कार्यों की चर्चा होती रहती है आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्होंने प्रधानमंत्री को दृढ़ व्यक्तित्व का धनी , अपार ऊर्जा का स्रोत , नव विचारधारा का संवाहक और प्रभावशाली नेता बताते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर हम सभी को ईश्वर से प्रार्थना करनी चाहिए कि हमारे प्रधानमंत्री सदैव‌ स्वस्थ रहें और देश को विकास की नई बुलंदियों तक ले जाएं     |