पर्यावरण संरक्षण पखवाड़ा का आयोजन

ठाणे | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के निमित्त ठाणे में पर्यावरण संरक्षण पखवाड़े का आयोजन भाजपा द्वारा किया जा रहा है इसी क्रम में ठाणे भाजपा के पोखरण मंडल अध्यक्ष संतोष दीनदयाल जयसवाल की अगुवाई में पर्यावरण संरक्षण पखवाड़े के तहत सेवाभावी कार्य किए गए , इस कार्यक्रम का आयोजन विधायक संजय केलकर और भाजपा के ठाणे शहर जिला अध्यक्ष निरंजन डावखरे के मार्गदर्शन में किया गया |

जबकि कार्यक्रम के दौरान डावखरे के साथ ही माधवीताई नाईक (उपाध्यक्ष – महाराष्ट्र प्रदेश) , मुकेश  मोकाशी स्थानीय नगरसेवक , श्रुति महाजन (पर्यावरण संरक्षण पखवाड़ा अभियान समन्वयक) की विशेष तौर पर प्रमुख उपस्थिति रही और भाजपा के पोखरण मंडल अध्यक्ष संतोष दीनदयाल जयसवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मंडल के समस्त पदाधिकारी , जिला कमेटी के साथ ही स्थानीय कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *