पीड़ितों की मदद में जुटी कांग्रेस महिला शक्ति

ठाणे | कोकण और पश्चिम महाराष्ट्र में आई विनाशकारी बाढ़ के कारण हुई तबाही के बाद वहां मातम का वातावरण है और लोगों की जान जाने के साथ ही लोग बेघर हो गए , ऐसी स्थिति में ठाणे  शहर कांग्रेस की महिला शक्ति ने  वहां के बाढ़ प्रभावितों को मदद पहुंचाने की अपनी पहल शुरू कर दी है और ठाणे में शहर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष शिल्पा सोनोने की अगुवाई में मददफैरी का आयोजन कर महिलाएं राहत सामग्री जुटा रही है उक्त जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक कांती कोली और महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग के उपाध्यक्ष नंदकुमार मोरे के मार्गदर्शन में इस सेवाभावी कार्यों की शुरुआत की गई है महिलाएं शहर में मदद फेरी निकालकर जीवन आवश्यक सामग्रियां इकट्ठा कर रही है तथा बाद में यह सामग्रियां कोकन और पश्चिम महाराष्ट्र बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में वितरित करने के लिए प्रदेश महिला कांग्रेस नेतृत्व के हवाले  किया जाएगा |

आपको बता दे कि कोकण और पश्चिम महाराष्ट्र के बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए ठाणे शहर मैं महिला कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता विविध सामग्रियां मदद के तौर पर इकट्ठा कर रही है यह काम मददफेरी के माध्यम से किया जा रहा है मदद देने वालों से अनाज , खाद्यान्न , तेल , साबुन , चीनी , चाय पत्ती , टूथपेस्ट , खाद्य तेल , ज्वार पीठ , छोटे बच्चों के कपड़े , नैपकिन , कोलगेट , चादर , बच्चों की पोशाक व अन्य उपयोगी सामग्री लोगों से मदद के तौर पर ली जा रही है शिल्पा सोनोने ने बताया कि कोकण और पश्चिम महाराष्ट्र के मदद के लिए ठाणे कर अपना सहयोग दे रहे हैं इकट्ठा की गई घरेलू सामग्रियों को इस समय कीट का रूप दिया जा रहा है घरेलू उपयोगी वस्तुओं का और सामग्रियों का किट बनाकर उसे सेवाभावी संस्थाओं के माध्यम से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में वितरित किया जाएगा तथा शिल्पा सोनोने ने बताया कि इस सेवाभावी काम में महिला कांग्रेस की पदाधिकारी उर्मिला सावंत , वसुधा गायकवाड , पुष्पा पाटिल , शोभा कोली , भारती कोली , लीला ताई समखेड़कर , मानसी पाटकर , आशा सोलंकी , वंदना पाटिल आदि सेवाभावी कार्य में जुटी हुई है महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष संध्या ताई सव्वालाखे को यह राहत सामग्री सुपुर्द की जाएगी , इस काम में ठाणे शहर जिला कांग्रेस के महासचिव विनीत मोरे , युवा नेता नदीम शेख , सुनील भावल , अक्षय मोरे आदि अपना सहयोग दे रहे हैं |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *