प्रभारी मंत्री ने की समीक्षा बैठक दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
गोरखपुर | कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए अब तक किए गए कोरोना नियंत्रण हेतु कार्यों की समीक्षा बैठक प्रभारी मंत्री रमापति शास्त्री सर्किट हाउस सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये |
बता दे कि इस दौरान जिलाधिकारी के विजयेंद्र पांडियन , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी , सी.डी.ओ. इंद्रजीत सिंह , नगर आयुक्त अविनाश सिंह , जी.डी.ए. उपाध्यक्ष आशीष कुमार , सी.एम.ओ. डॉक्टर सुधाकर पांडेय , पुलिस अधीक्षक अपराध डॉक्टर महेंद्र पाल सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी गण मौजूद रहे |