प्रभावितों के लिए मदद जुटा रहे नगरसेवक चव्हाण

ठाणे | कोकण और पश्चिम महाराष्ट्र के बाढ़ प्रभावितों को मदद पहुंचाने का काम ठाणे मनपा में भाजपा नगरसेवक भरत चव्हाण तथा भाजयुमो के प्रदेश सचिव ओमकार चव्हाण कर रहे हैं इसी क्रम में चव्हाण ने ठाणे पूर्व कोपरी परिसर में बाढ़ पीड़़तों की मदद के लिए मददफेरी निकाली , जिसे स्थानीय नागरिकों का अच्छा सहयोग मिला और कोपरी के स्थानीय नागरिकों से चव्हाण ने आग्रह किया कि वे स्वेच्छा से कोकण और पश्चिम महााष्ट्र के बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए सहयोग दे सकते हैं |

बता दे कि उनके इस अनुरोध पर कोपरी के नागरिकों ने उत्साहित होकर मदद के तौर पर भाजपा के हवाले राहत सामग्रियां की , इन बातों की जानकारी देते हुए भरत चव्हाण ने कहा कि ठाणे विधायक संजय केलकर तथा भाजपा शहराध्यक्ष विधायक निरंजन डावखरे के नेतृत्व में कोपरी में भाजपा के बैनर तले मददफेरी का आयोजन किया गया , चव्हाण ने मदद देनेवाले कोपरी परिसर के लोगों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *