भक्तों ने पूरी की गणेश दर्शन यात्रा

ठाणे | गणपति भक्तों ने गणेश उत्सव के दौरान पैदल चलकर 10 विभिन्न स्थानों पर स्थापित गणपति देव के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद भी लिया , इन 10 भक्तों ने देश को समस्यामुक्त और कोरोनामुक्त होने की कामना भी की साथ ही गणराया से निवेदन भी किया कि देश में सुख , शांति , आर्थिक , राजनीतिक अस्थिरता भी बनी रहे , उपनगर दिवा के विभिन्न स्थानों पर गणपति स्थापित हुए थे , इन भक्तों ने पैदल चलकर दस अलग – अलग जगहों पर जाकर गणपति के दर्शन किए साथ ही इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरणभिमुख गणपति मनाने का भी नजारा देखा |

आयोजकों की भी उन्होंने सराहना की , पैदल यात्रा का 10 जगहों पर स्थापित गणपति के दर्शन का संकल्प लेकर भारतीय जनता पार्टी , उत्तर भारतीय मोर्चा , दिवा मंडल अध्यक्ष अजय सिंह , पंकज पांडेय , संतोष सिंह , गौरी शंकर पटवा , किशन सिंह , राजेश सिंह , नागेश मिश्रा , शैलेश तिवारी , धीरज पांडेय , काशी मिश्रा , अशोक गुप्ता , सुरज , गनेश पवार , हेमन्त जैसवाल ने भगवान गणेश दर्शन यात्रा कर के (10) गणेश भक्तों के यहाँ पहुँच कर गणपति बप्पा के आगमन के शुभ अवसर पर विघ्नविनाशक प्रभु का दर्शन कर आशीर्वाद स्वरुप प्रसाद प्राप्त किये , इन भक्तों ने भाजपा के दिवा विभाग अध्यक्ष आदेश भगत , भाजपा ठाणे जिला कार्यकारिणी सदस्य विजय भोईर , रवि ठाकुर , अनुराज पाटील , निखिल पाटील , कमलेश तिवारी , विशाल मिश्रा , नीरज सिंह , सुशील मिश्रा और सुनिल यादव द्वारा स्थापित गणपति के दर्शन किए |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *