भाजपा नगरसेवक मदन सिंह ने श्मशान भूमि को कराया दुरुस्त 

भायंदर |        मीरा भायंदर महानगर पालिका के वरिष्ठ भाजपा नगरसेवक मदन उदित नारायण सिंह ने आज बंदरवाड़ी शमशान भूमि में बैठक शेड तथा अन्य आवश्यक कार्यों को दुरुस्त कराया , भाजपा नगर सेवक मदन सिंह द्वारा अपनी नगरसेवक निधि से कराए गए इस काम से स्थानीय लोगों ने उन्हें धन्यवाद दिया , शवों को जलाने के लिए यहां आने वाले लोगों को धूप और वर्षा का सामना करना पड़ता था , इस समस्या को देखते हुए मदन सिंह ने यहां लोगों के बैठने के लिए न सिर्फ बैठक शेड का निर्माण कराया अपितु शमशान भूमि में जगह – जगह रिपेयरिंग का काम भी कराया            |