भाजपा पदाधिकारियों ने किया सीमा द्विवेदी का अभिनंदन 

जौनपुर |      भारतीय जनता पार्टी की पूर्व विधायक तथा भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सीमा द्विवेदी के राज्यसभा सदस्य बनाए जाने पर महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा , उत्तर भारतीय मोर्चा के महामंत्री प्रद्युम्न शुक्ल , पत्रकार अनिल उपाध्याय , समाजसेवी सत्यम उपाध्याय , रोहित दुबे (मार्शल ) ने सीमा द्विवेदी के आवास पर जाकर उनका अभिनंदन किया तथा बधाई दी , सीमा द्विवेदी तीन बार विधायक , केंद्र सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रह चुकी हैं जिला पंचायत सदस्य के रूप में राजनीतिक पारी शुरू करने वाली सीमा द्विवेदी एक लोकप्रिय नेता के रूप में पहचानी जाती हैं    |