भाजपा में नई ऊर्जा फूंकेंगी उत्तरभारतीय महिला शक्ति

दिवा |       दिवा में हर घरों तक भाजपा का भगवा संदेश पहुंचे इसके लिए पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता सक्रिय हैं पार्टी के साथ महिला शक्ति को जोडऩे हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है इसी कड़ी में उत्तरभातीय महिलाओं को भी पार्टी की धारा से जोडऩे का प्रयास शुरू कर दिया गया है भाजपा उत्तरभातीय मोर्चा के ठाणे शहर जिला अध्यक्ष शैलेष मिश्रा की अगुवाई में उत्तरभातीय महिला शक्ति को सगठन में जबाबदारी दी जा रही है उन्हें संगठन में महत्वपूर्ण पद भी दिया गया है वैसे दिवा में भाजपा का शुरू से ही मजबूत जनाधार रहा है पार्टी के साथ उत्तरभातीयों का जुड़ाव पहले से ही रहा है लेकिन नई रणनीति के तहत अब उत्तरभातीय महिलाओं को संगठन में अपेक्षित हिस्सेदारी दी जा रही है         |

इसी कड़ी में भाजपा उत्तरभातीय मोर्चा का ठाणे शहर जिला उपाध्यक्ष चंदा दुबे को नियुक्त किया गया है इसके साथ ही माया वर्मा को सचिव , रंजू झा को सचिव तथा शीला यादव , सुमन यादव को सदस्य और संतोष मिश्रा को सचिव नियुक्त किया गया है उत्तरभारतीय महिला शक्ति को दिवा में संगठनात्मक जबाबदारी दिए जाने से उनमें विशेष खुशी है उपरोक्त जानकारी देते हुए रमेश यादव ने बताया कि दिवा में रहनेवाले उत्तर भारतीय समाज को पार्टी के साथ जोडऩे का काम शमशेर यादव कर रहे हैं आए दिन महिलाओं का जुड़ाव भाजपा उत्तभातीय मोर्चा के साथ बढ ऱहा है        |