भारतीय जनता युवा मोर्चा का मंदिर चलो अभियान 

मुंबई |     भारतीय जनता युवा मोर्चा मुंबई ने महाराष्ट्र में मंदिरों पर हटी पांबंदी का खुले दिल से स्वागत किया और पूरे शहर में मंदिर चलो अभियान का आव्हान किया , भाजयूमो मुंबई अध्यक्ष तेजिंदर सिंग तिवाना के अनुसार महाराष्ट्र में ट्रैन , बार , रेस्टोरेंट , माल्स , मॉल्टीप्लेक्सेस सब कुछ तो खुला है फिर मंदिर बंद रखने का कोई मतलब ही नहीं था महाराष्ट्र की अधर्मी अघाड़ी सरकार ने खुद को जनता से क्वारंटाइन कर लिया और जनता की आस्था और विश्वास को लॉकडाउन में डाल दिया जबकि महामारी के इस कठिन दौर में लोगों को भगवान की शरण और शांति की ज़्यादा ज़रूरत है कोरोना के सभी प्रतिबंधों का पालन करने के लिए भक्तों की इच्छा के बावजूद , सरकार ने अनुमति देने से इनकार कर दिया , भारतीय जनता युवा मोर्चा के युवाओं ने घंटानाद आंदोलन के द्वारा बार बार सरकार से मंदिरों को खोलने का अनुरोध किया लेकिन सरकार को जनता की आस्था से ज़्यादा राजस्व की चिंता थी , तभी तो मदिरा के अनुमति तो मिली लेकिन मंदिरों की नहीं , जबकि महामारी के इस कठिन दौर में लोगों को आस्था और विश्वास की ज़्यादा ज़रूरत थी , अब आप खुद ही देखिये आप और मैं जब मंदिर जाते है तो एक पॉजिटिव एनर्जी (सकारात्मक ऊर्जा) मिलती है एक विश्वास जागता है कि हालात चाहे जो भी हो हम उसका सामना कर सकते हैं हमारा ईश्वर में विश्वास हमें जीवन कि हर कठिनाई से मुकाबला करने का हौसला देता है काश ये बात हमारी अधर्मी सरकार को जाली समझ आ जाती , मंदिरों को खोलने का ये निर्णय जनता के विश्वास की जीत और सेक्युलर हो चुकी अधर्मी सरकार की हार है महाराष्ट्र में मंदिरों के द्वार खुलने की अनुमति पर भाजयूमो मुंबई ने मुंबई की जनता का आव्हान किया कि सभी लोग अपने अपने घरों के आस पास स्थित मंदिरों में जाये और पूजा अर्चना करें , मंदिर चलो अभियान का शुभारम्भ करते हुए तेजिंदर सिंग तिवाना ने अपने कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ मलाड स्थित राम मंदिर तक भजन मण्डली , ढोल और मंजीरों के साथ पद यात्रा की     |