मदनमोहन सिंह का सेवा संपूर्ति सम्मान समारोह संपन्न 

मुंबई |     मुलुंड पश्चिम स्थित घाटी पाढ़ा मनपा हिंदी शाला के वरिष्ठ प्रशिक्षक मदनमोहन आर. सिंह विभागीय नियमानुसार सेवानिवृत्ति हो रहे हैं इस उपलक्ष में उनका डी. डी. मनपा हिंदी शाला और घाटीपाढ़ा मनपा हिंदी शाला के शिक्षकों , अन्य कर्मचारियों व टी विभाग के प्रशासकीय अधिकारी नंदु एन. घारे द्वारा शाल , श्रीफल और पुष्प गुच्छ देकर सत्कार किया गया , समारोह में स्कूल के मुख्य शिक्षक सुबेदार विश्वकर्मा व राजेंद्र कुमार जैसवार , लोकप्रिय तेज तर्रार शिक्षक नेता ओमप्रकाश बैजनाथ यादव , ई.डी.बी.बैंक के कार्याध्यक्ष बृजेश उपाध्याय , लोकप्रिय एवं कर्तव्य दक्ष शिक्षक नेता संचालक ओमप्रताप सिंह , शिक्षक सेना के उपाध्यक्ष चंद्रभान सिंह , शारीरिक शिक्षक प्रमोद बेटे , वरिष्ठ शिक्षिका मंजू गुप्ता , विभा सिंह , सुनीता गिरी , सुमन सिंह , लक्ष्मी सिन्हा , शकुंलता शर्मा एवं से. नि. ऊषा किरण सिंह , सुनीता शर्मा , सुमित्रा रावत सहयोगियों ने भी सिंह का सत्कार किया और उनके सेवानिवृत्ति के पश्चात के सुखमय जीवन‌ की कामना की है     |