मनपा चुनाव को लेकर भाजपा सतर्क कई पदाधिकारियों की नियुक्ति 

ठाणे ।     एक तरफ देश में किसान आंदोलन का तूल है तो वही ठाणे महानगर पालिका चुनाव को नजदीक आते देखकर भाजपा युवा मोर्चा ने शिवसेना से सत्ता हथियाने  के लिए बिगुल फूंक दिया है , भाजपा के नगरसेवक व पदाधिकारी आक्रमक होकर भाजपा युवा मोर्चा में ६० कार्यकारिणी पदाधिकारियों को नियुक्त किया है जिलाध्यक्ष सारंग मेढेकर ने कहा कि भाजपा युवामोर्चा के सभी पदाधिकारियों ने शिवसेना के  राज में ठाणे शहर की हुई दुरवस्था व भ्रष्टाचार सभी नागरिकों के घर- घर पहुंचाने तकका निर्णय लिया है , गौरतलब है कि भाजपा जिलाध्यक्ष व विधायक निरंजन डावखरे और ठाणे शहर विधायक संजय केळकर की उपस्थिति में इस कार्यकारिणी की नियुक्ति की गई  |

इस कार्यकारिणी में संघटन के सचिव पद पर अक्षय तिवरामकर और  सुरज दळवी को नियुक्त किया गया  साथ ही  साजर मेटकरी, कौस्तुभ गायकवाड़, स्वप्निल कोलते, अंकित राय, तेजस चंद्रमोरे, राहुल पाटिल, अमित मिश्रा, राहुल भोईर, कुणाल भोईर, रझिम खान, दीपक सिंह, गुलाब झा,  अक्षय गोड़गे, महेश ताजणे, श्रीकांत राजपूत, हितेश शिर्के, अभिषेक पांडे, मनोज यादव,सुनील चव्हान, साहिल बुबेरा, प्रसाद विश्वकर्मा, राज सुधाकर को   उपाध्यक्ष तथा २१ सचिव और १५ कार्यकारिणी सदस्य की नियुक्ति की गई तथा नवीन नियुक्ति होने से भाजपा ठाणे शहर संघटना में मजबूती बढ़ती हुई दिखाई दे रही है तथा इस जोशपूर्ण वातावरण में प्रदेश युवा मोर्चा सचिव ओमकार चव्हाण व भाजपा कार्यकारिणी सदस्य रमेश सगळे तथा अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे ।