महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के पथ पर चलने की जरूरत :- जयंत पाटिल

मुंबई |     राष्ट्रपिता महात्मा गांंधी की 151 वीं जयंती के अवसर पर मंत्रलाय के समक्ष स्थापित बापू की प्रतिमा पर कैबिनेट मंत्री तथा राकांपा के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने पुष्पांजलि अर्पित कर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए इस अवसर पर राकांपा के हिंदी भाषी विभाग के मुंबई प्रदेश अध्यक्ष , पार्टी के दक्षिण मुंबई जिलाध्यक्ष विजय वाडकर आदि उपस्थित रहे मीडिया को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री जयंत पाटिल ने कहा कि देश को आजादी दिलाने में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी उन्होंने देशवासियों से उनके सत्य और अहिंसा के पग पर चलने के दोबारा संकल्प लेने की अपील की , जयंत पाटिल ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का सत्य , अहिंसा और प्रेम का उनका संदेश समाज में समरसता और सौहार्द का संचार करके समस्त विश्व के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता है वे संपूर्ण मानवता के प्रेरणा – स्रोत बने हुए हैं गांधी जयंती के पुनीत अवसर पर हम सब पुन: यह संकल्प लें कि हम सत्य और अहिंसा के मार्ग का अनुसरण करते हुए राष्ट्र के कल्याण और प्रगति के लिए सदैव समर्पित रहेंगे और एक स्वच्छ , समृद्ध , सशक्त व समावेशी भारत का निर्माण करके गांधी के सपनों को साकार करेंगे , राकांपा हिंदी भाषी विभाग के मुंबई प्रदेश अध्यक्ष मनीष दुबे ने कहा कि हम गांधी जयंती के मौके पर प्यारे बापू को नमन करते हैं उनके जीवन और महान विचारों से सीखने के लिए बहुत कुछ है बापू के आदर्श समृद्ध और करुण भारत बनाने में हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे उन्होंने कहा कि गांधी के असाधारण व्यक्तित्व व साधनापूर्ण जीवन ने विश्व को शांति , अहिंसा और सद्भाव का मार्ग दिखाया स्वदेशी के उपयोग को बढ़ाने के उनके स्वप्न को पूर्ण करने के लिए हमें संकल्प लेने की जरूरत है गांधी जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन , राकांपा के दक्षिण मुंबई जिलाध्यक्ष विजय वाडकर ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन एवं दर्शन समस्त भारतवासियों के लिए प्रेरणा है भारत की स्वतंत्रता के लिए आंदोलन करने के साथ – साथ उन्होंने हमें सत्य , अहिंसा , स्वराज और स्वच्छता के विषय में भी नई दृष्टि और दर्शन के बारे में भी जाग्रत किया है पूज्य बापू की जयंती पर मैं उन्हें नमन करता हूं    |