महापौर चित्रकला स्पर्धा में मनपा की छात्रा अनुष्का गुप्ता ने किया नाम रोशन 

मुंबई |        विश्व प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट , शिवसेना प्रमुख स्व. बाला साहब ठाकरे की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित ऑनलाइन महापौर चित्रकला स्पर्धा के गट क्रमांक 3 में एच-पूर्व विभाग स्थित नारियलवाड़ी मनपा हिंदी शाला , सांताक्रुज पूर्व की छात्रा अनुष्का महेंद्र गुप्ता ने मनपा स्कूलों का नाम रोशन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है छठी कक्षा की छात्रा अनुष्का ने माझी मुंबई विषय पर प्रेरणादायक चित्र बनाकर 25 हजार रुपए का पुरस्कार जीता है अनुष्का की उपलब्धि पर शिक्षणाधिकारी महेश पालकर , उपशिक्षणाधिकारी सुजाता खरे , उपशिक्षणाधिकारी राजू तडवी , अधीक्षक अशोक मिश्रा , प्रशासकीय अधिकारी छाया सालवी , प्रशासकीय अधिकारी निसार खान , प्रशासकीय अधिकारी दीपिका पाटिल , विभाग निरीक्षिका रेशमा जेधिया ने अनुष्का के साथ – साथ उसके अभिभावक , चित्रकला शिक्षक अजय गिरी तथा मुख्याध्यापिका सुनीता बालशंकर को बधाई दी है         |